Hanuman Chalisa

Cyber crime: फ्रीलांस पत्रकार को लगाया चूना, सम्मोहित कर 40,000 रुपए ठग लिए

Webdunia
गुरुवार, 11 मई 2023 (17:26 IST)
cyber crime: नई दिल्ली। राजधानी में एक फ्रीलांस पत्रकार (freelance journalist) ने दावा किया है कि एक व्यक्ति ने फोन पर उन्हें सम्मोहित किया और 40,000 रुपए का चूना लगा दिया, वहीं पुलिस और विशेषज्ञों (police and experts) का कहना है कि यह साइबर धोखाधड़ी के सामान्य तरीकों में से एक है और किसी तरह के सम्मोहन (hypnosis) का मामला नहीं है।
 
रमेश कुमार राजा (40) ने 25 अप्रैल को दिल्ली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और कथित अपराध का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले ने परिचित होने का आभास कराया और मुझे सम्मोहित कर लिया। फिर उसने मेरे बैंक खाते से पेटीएम यूपीआई के माध्यम से 20-20 हजार रुपए 2 बार में धोखाधड़ी से हस्तांतरित करा लिए।
 
राजा ने दावा किया कि उन्हें 7 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जो बड़ी विनम्रता से और दोस्ताना अंदाज में बात कर रहा था। उन्होंने कहा कि मैंने उस व्यक्ति से कहा कि मैं उसे नहीं जानता। तब उसने विनम्रता से कहा कि अंदाज लगाओ, मैं कौन हूं? तुम मुझे कैसे भूल सकते हो? मुझे उसकी आवाज मेरे एक डॉक्टर मित्र जैसी लगी तो मैंने उससे पूछा कि क्या वही मित्र बात कर रहा है तो उसने कहा कि हां, तुमने सही पहचाना।
 
राजा ने कहा कि कुछ समय तक इस तरह बातचीत के सिलसिले के बाद उसने परिवार और सेहत जैसी आम बातें कीं। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले के अंदाज से उस पर कोई संदेह नहीं हुआ। राजा ने कहा कि इसी दौरान उन्हें लगा कि वे अपनी तर्कशक्ति खो चुके हैं और उस व्यक्ति के निर्देशों का पालन करने लगे।
 
उन्होंने बताया कि इस तरह धीरे-धीरे अज्ञात आरोपी ने उनसे पैसे अपने खाते में डलवा लिए। राजा को बाद में समझ आया कि वह साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। हालांकि सम्मोहन की कला से जुड़े कुछ जानकारों ने बताया कि इस घटना का सम्मोहन से कोई लेना-देना नहीं है। साइबर विशेषज्ञों ने कहा कि यह नए किस्म का अपराध है जिसमें अपराधी लोगों से दोस्ताना तरीके से बात कर ठगने का प्रयास करता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख