Hanuman Chalisa

अमेठी में किसान नेता की गोली मारकर हत्या

Webdunia
रविवार, 17 मई 2020 (16:14 IST)
अमेठी (उप्र)। जिले के अमेठी कोतवाली क्षेत्र में एक किसान नेता की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड की सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर मौके का मुआयना किया और शीघ्र ही दोषियों को पकड़कर घटना के कारणों के खुलासे का आश्वासन दिया।

अमेठी की पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने रविवार को बताया कि कल देर शाम बाजार से वापस घर जा रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा (45) की अज्ञात हमलावरों ने लोनियापुर प्राथमिक स्कूल के पास गोली मार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए किसान नेता को उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड की सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर मौके का मुआयना किया और शीघ्र ही दोषियों को पकड़कर घटना के कारणों के खुलासे का आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

अगला लेख