Hanuman Chalisa

विदेशी पर्यटकों से छेड़छाड़ मामले में पांच सितारा होटल का महाप्रबंधक गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 28 जून 2018 (15:02 IST)
जयपुर। जयपुर के विधायकपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक पांच सितारा होटल के महाप्रबंधक को दो विदेशी पर्यटकों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर उसे पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की जाएगी।


पुलिस उपायुक्त विकास पाठक ने बताया कि आईटीसी राजपूताना शेरेटन होटल के महाप्रबंधक ऋषिराज (40) को मैक्सिको की दो युवतियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को आज अदालत में पेश कर उसे पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की जाएगी।

पाठक ने बताया कि जयपुर भ्रमण पर आई दोनों युवतियों ने 26 जून को होटल में चेकइन किया था। शिकायत के अनुसार, ऋषिराज ने युवतियों के कमरे में घुसकर उनके साथ गलत व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि दोनों युवतियों की ओर से मिली शिकायत, होटल के सीसीटीवी फुटेज और परिस्थि‍तियों के आधार पर महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है।
पाठक के कहा कि दोनों युवतियां कल दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने बताया कि आरोपी की मेडिकल जांच करवाकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी नशे में था या नहीं। घटना पर प्रतिक्रिया के लिए आईटीसी राजपूताना शेरेटन होटल से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अगला लेख