Hanuman Chalisa

शर्मनाक, गांव में जागरुकता फैलाने आई पांच महिलाओं से गैंगरेप

Webdunia
शुक्रवार, 22 जून 2018 (12:24 IST)
रांची। मानव तस्करी और विस्थापन के मुद्दे पर झारखंड के चोचांग गांव में जागरुकता फैलाने गईं एक गैर सरकारी संगठन से जुड़ी पांच महिलाओं का कुछ पुरुषों ने गैंगरेप किया। 
 
पुलिस उप महानिरीक्षक अमोल वी होमकर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इस घटना में पत्थलगढ़ी से जुड़े लोग लिप्त हैं। घटना मंगलवार को खूंटी जिले में घटी थी। 
 
पुलिस अधीक्षक अश्चिनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गैर सरकारी संगठन का 11 सदस्यीय दल मानव तस्करी और विस्थापन के संबंध में एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देने गांव गया हुआ था। 
 
पुलिस ने बताया कि मौके पर कुछ पुरुष आ गए और उन्हें बंदूक के दम पर नजदीक के जंगलों में ले गए। वहीं पर उन्होंने अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और इस मामले में आठ लोगों को पकड़ा गया है। मामले की जांच के लिए तीन दलों का गठन किया गया है। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में पीड़िताओं ने प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी थी बल्कि इस बारे में उन्हें सूत्रों से पता चला। महिलाओं की मेडिकल जांच की जा चुकी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

होली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

युद्ध का असर: होली के बाद खुलते ही शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1684 अंक टूटा

4 March Top Stories : देशभर में होली की धूम, महायुद्ध के बीच शेयर बाजार लाल, मोजतबा को ईरान की कमान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

अगला लेख