Biodata Maker

हल्दी लगाई, मंगलसूत्र पहना और मांग भरी, प्रेमिका ने ब्‍वॉयफ्रेंड के शव से रचाई शादी, क्‍या है पूरा कांड?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 1 दिसंबर 2025 (12:47 IST)
प्रेमी अलग जाति से था, प्रेमिका के घरवालों को यह कतई मंजूर नहीं था कि वो दूसरी जाति में शादी करे। इसलिए अपनी ही बेटी के प्रेमी की घरवालों ने निर्ममता से हत्‍या कर डाली। बेटी को ऐसी सजा दी कि उसके लिए जिंदगीभर के लिए यह दर्द सालता रहेगा।

प्रेमिका आंचल ने कभी सोचा तक नहीं था कि उसके घर वाले प्‍यार करने की इतनी भयावह सजा देंगे। दरअसल, आंचल ने अपनी जाति से अलग सक्षम ताटे से शादी करने का फैसला किया था। पर उसके भाई और पिता को यह कतई मंजूर नहीं था। वो अपनी बेटी के फैसले के लिए तैयार नहीं थे।

प्रेमी के शव से रचाई शादी : मामला महाराष्ट्र के नांदेड का है। जहां ऑनर किलिंग का यह मामला पूरे देश में एक सनसनीखेज बनकर सामने आया है। इस घटना से हर किसी की रूह कांप गई हैं। दरअसल, आंचल नाम की युवती के घरवालों ने गुरुवार को सक्षम ताटे नाम के उसके प्रेमी की गोली मारकर और उसके सिर पर वार करके हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमिका आंचल मृतक प्रेमी सक्षम के घर पहुंची। उसने वहीं अपने माथे पर सिंदूर लगाकर जिंदगीभर मृतक सक्षम की पत्नी बनकर उसी के घर में रहने का फैसला किया।

हल्‍दी लगाई, सिंदूर से मांग भरी और बनी शव की दुल्‍हन : सक्षम की हत्या के बाद आंचल उसके घर पहुंची। अंतिम संस्कार से पहले उसने सक्षम के शव के साथ खुद को हल्दी लगाई  और उसके माथे पर सिंदूर लगाया और शादी कर ली। साथ ही सक्षम के घर में रहने का फैसला किया। पिछले तीन वर्ष से सक्षम  और आंचल एक-दूसरे से प्रेम करते थे। सक्षम, आंचल के भाई का दोस्त था और घर पर आने-जाने से दोनों करीब आए थे। भाई को इस रिश्ते की भनक लगी, जिसके बाद उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। क्योंकि सक्षम दूसरी जाति से था। परिवार ने काफी धमकियां दीं, पर आंचल ने नहीं सुनी।

दूसरी जाति में शादी नहीं थी मंजूर : जब आंचल के भाई और पिता को पता चला ही आंचल एक अलग जाति के लड़के सक्षम ताटे से शादी करने जा रही है। उनसे ये बात बर्दाश्त नहीं हुई। दोनों ने पहले सक्षम को बेरहमी से पीटा, फिर सिर में गोली मारी दी। इतना ही नहीं बाद में उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। हत्या इतनी निर्मम थी कि पुलिस भी घटनास्थल देखकर दंग रह गई। नांदेड शहर के मिलिंद नगर इलाके की यह घटना गुरुवार शाम इतवारा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी।

6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया : आंचल ने अपने प्रेमी के हत्यारों को फांसी की सज़ा देने की मांग की है। आंचल ने कहा, "मेरे सक्षम ने मेरा प्यार जीत लिया, मरकर भी वह जीत गया, मेरे पिता-भाई हार गए"। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सावधान! एक गलत क्लिक और बैंक खाता साफ: जानें क्या है 'फिशिंग' और कैसे बचें इस डिजिटल जाल से

Epstein files से PM की कुर्सी खतरे में, क्या मुस्लिम महिला बनेगी प्रधानमंत्री

बाबरी का सपना देखने वालों पर भड़के CM योगी आदित्यनाथ, दी बड़ी चेतावनी

Artificial Intelligence Rules : 20 फरवरी से AI नियम सख्त: बिना लेबल AI कंटेंट नहीं चलेगा, डीपफेक तुरंत हटाने का आदेश

अमेरिका से Deal नहीं ढील हुई है, अखिलेश का सवाल- जनता जानना चाहती है कि 0 बड़ा या 18?

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में सिंचाई व्यवस्था का हो रहा सुदृढ़ीकरण, 74.33 करोड़ रुपए की लागत से 7 नई ड्रेनेज परियोजनाओं का होगा निर्माण

योगी सरकार में दिव्यांगजन पेंशन तीन गुना से अधिक बढ़ी, कोई भी पात्र वंचित नहीं

यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

AI समिट के चलते होटलों के रेट आसमान पर, एक रात का किराया ₹3.25 लाख के पार, दिल्ली में ठहरना हुआ 'हवाई सफर' से भी महंगा

WhatsApp स्कैमर्स की अब खैर नहीं! इन 8 जादुई फीचर्स को आज ही करें ऑन, आपका अकाउंट बन जाएगा अभेद्य किला

अगला लेख