rashifal-2026

iphone 16 देने गए डिलीवर बॉय की बर्बर हत्‍या, वजह जानकर रूह कांप जाएगी, सोचोगे ऐसा क्‍यों किया?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (14:14 IST)
गला दबाकर की हत्‍या: मामला सामने आने के बाद डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि चिनहट निवासी गजानन ने फ्लिपकार्ट से डेढ़ लाख रुपए का iPhone कैश ऑन डिलीवरी के तहत ऑर्डर किया था। जब डिलीवरी के लिए निशातगंज निवासी भरत साहू मुख्य आरोपी गजानन के घर पहुंचा, तो गजानन और उसके दोस्त आकाश ने मिलकर उसे घर के अंदर बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने भरत की लाश को बोरे में भरकर इंदिरा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आकाश को हिरासत लिया है, हालांकि गजानन फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

शव नहर में फेंका : हैरान करने वाली बात है कि डिलीवरी ब्वॉय की हत्‍या कर उसके शव को बैग में डाला और बाराबंकी के माती इलाके में जाकर इंदिरा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों हिमांशु कनौजिया और आकाश को दबोच लिया है। तीसरे आरोपी गजानन की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। एसडीआरएफ की टीम शव बरामद करने के प्रयास में जुटी है।

आरोपियों ने कबूला जुर्म : आपको बता दें कि डीसीपी ने बताया कि भरत घर से काम के लिए निकला था, लेकिन जब वो वापस घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने 25 सितंबर को चिनहट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच करते हुए भरत के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल की जांच की, जिससे उन्हें आखिरी कॉल गजानन के नंबर से होने का पता चला। इस सुराग के आधार पर पुलिस उन तक पहुंची। पूछताछ के दौरान आकाश ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया है हालांकि गजानन फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बहार है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

8 साल में दोगुने से ज्यादा बढ़ी यूपी की अर्थव्यवस्था, वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹36 लाख करोड़ तक पहुंचने की ओर अग्रसर है

Tej Pratap Yadav: अनुष्का यादव के मां बनने के दावे पर तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, गिनाए 5 जयचंदों के नाम

परिवार मानकर प्रदेश की सेवा, 1 दिन की भी छुट्टी नहीं ली, अचानक भावुक हो गई CM पुष्कर धामी की पत्नी

Digital Arrest मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI को पहचान का आदेश; ₹54 हजार करोड़ की ठगी को बताया 'डकैती'

Parliament Session News : लोकसभा स्पीकर को लेकर क्यों गरमाईं सियासत, प्रियंका गांधी क्यों नाराज

सभी देखें

नवीनतम

मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने दी जान

असम में सियासी उबाल: हिमंता के 'पाकिस्तानी लिंक' के आरोपों पर गौरव गोगोई का करारा पलटवार, बच्चों के पासपोर्ट पर मचा बवाल

सोना-चांदी सस्ता हुआ: MCX में गिरावट, शहरवार नए रेट चेक करें

मोहम्मद दीपक जिसने इंसानियत और बहादुरी की सजा पाई? 150 मेंबर वाला जिम अब हुआ वीरान

LIVE: संसद में नहीं थमा बवाल, लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

अगला लेख