Hanuman Chalisa

इंदौर में वारदात, बदमाशों ने लूट के लिए बाप-बेटे की हत्या की, दादा का हाथ काटा

Webdunia
सोमवार, 16 जुलाई 2018 (16:40 IST)
इंदौर। बेटमा के सागौर कुटी में लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। लूट के इरादे से घर में घुसे लुटेरों ने पिता-पुत्र को मार डाला। खबरों के अनुसार 3-4 नकाबपोशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर भी हमला कर दिया जिससे उनका हाथ कट गया। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि लुटेरे 8 लाख से अधिक की राशि लूटकर फरार हो गए। पुलिस इसे लूट की नीयत से हत्या होना बता रही है। 
 
खबरों के अनुसार किराना व्यापारी विंध्याचल गुप्ता पिता सुदामा (45) और उनके बेटे संदीप गुप्ता (24) के रात 11 बजे घर लौटते ही बदमाशों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद पिता-पुत्र जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुन दादा सुदामा गुप्ता बाहर आए तो लुटेरों ने उन पर भी हमला कर उनका हाथ काट दिया। जब शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश भाग निकले।
 
खबरों में बताया जा रहा है कि लुटेरे करीब 8 लाख रुपए की नकदी और सामान लेकर भाग निकले हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर सोमवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला लूट का लग रहा है।
 
पहले भी हो चुकी है वारदात : पड़ोसी महेश सोनी के मुताबिक परिवार की सागौर कुटी में बेटमा रोड पर संदीप ट्रेडर्स के नाम से किराने की थोक दुकान है। करीब 25 साल से ये कॉलोनी में रह रहे हैं। रविवार रात करीब 10.15 बजे ये लोग दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे। घर पहुंचकर जैसे ही ये भीतर घुसे, पीछे से बोलेरो से आए 4-5 नकाबपोश भी घर में घुस गए और इन पर हमला कर दिया। ऐसा लगता है कि बदमाश लंबे समय से रैकी कर रहे थे। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

अगला लेख