Hanuman Chalisa

शैलजा द्विवेदी हत्‍याकांड का आरोपी निखिल न्‍यायिक हिरासत में

Webdunia
शुक्रवार, 29 जून 2018 (20:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने शैलजा द्विवेदी हत्याकांड के आरोपी निखिल हांडा को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हांडा की चार दिन की पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया था।


अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। सेना में मेजर हांडा पर अपने ही सैन्य अधिकारी मित्र मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी की हत्या का आरोप है। हांडा पर आरोप है कि उसने 23 जून को पहले शैलजा की चाकू घोंपकर हत्या की और बाद में उसके शरीर पर कार चढ़ा दी।

पुलिस का कहना है कि शैलजा पर हांडा विवाह करने का दबाव डाल रहा था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। इसलिए हांडा ने शैलजा की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को उस चाकू को बरामद किया जिसका इस्तेमाल शैलजा की हत्या के लिए किया गया था।
हांडा हत्या करने के बाद उत्तर प्रदेश के मेरठ भाग गया था जहां पुलिस ने 24 जून को उसे गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बुधवार को बताया था कि हांडा बार-बार बयान बदलकर पुलिस को  गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

भारत पर मंडरा रहा El Nino 2026 का खतरा, IMD ने कमजोर मानसून और सूखे की दी चेतावनी

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, रेल मार्ग हुआ बंद

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

अगला लेख