rashifal-2026

बर्बरता! प्रेमी ने युवती का शव टुकड़े-टुकड़े कर आग में जला दिया

Webdunia
बुधवार, 11 नवंबर 2020 (12:52 IST)
विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में पुलिस ने एक सनसनीखेज और बर्बर हत्याकांड का खुलासा किया है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
 
दरअसल, विजयवाड़ा में दो साल पहले एक युवती लापता हुई थी। इस सिलसिले में पुलिस ने युवती के प्रेमी को ही गिरफ्तार किया है। गुंटूर एसपी आरएम एम्मी रेड्डी ने बताया कि 25 मई 2018 को 28 साल की एक युवती लापता हो गई थी।
 
हालांकि उस समय जांच में युवती के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया था। लापता महिलाओं की खोज के दौरान ओल्ड गुंटूर पुलिस ने इस बर्बर केस की जानकारी सामने आई थी। 
 
एसपी के मुताबिक महिला की पहचान शेख नजीमा बेगम के रूप में हुई है, जो पॉलिटेक्निक ग्रेजुएट थी। नजीमा अपने सहपाठी शेख करीम के साथ रिलेशनशिप में थी। उन्होंने बताया कि परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों गुप्त रूप से रिलेशनशिप में रह रहे थे। 
 
इसी बीच, करीम को शक हो गया कि नजीमा के किसी और व्यक्ति से भी संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और करीम ने नजीमा की हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर आग में जला दिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी बोले — सरकार कह रही ‘Four Stars of Destiny’ है ही नहीं, PM मोदी को संसद में दूंगा नरवणे की किताब

ट्रंप का 'मास्टरस्ट्रोक' या सिर्फ दावा? क्या भारत वाकई बंद कर देगा रूसी तेल? क्रेमलिन ने दिया बड़ा बयान

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

CM ममता बनर्जी बनीं वकील! बंगाल वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में पेश कीं दलीलें, जानें क्या है पूरा मामला

क्या भारत में बंद हो जाएंगे WhatsApp और Meta? सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- 'संविधान नहीं मान सकते, तो देश छोड़ दें

अगला लेख