suvichar

COVID-19 in World : दुनियाभर में 65 फीसदी लोग हुए Corona से मुक्त, भारत में 5 लाख से कम हुए सक्रिय मामले

Webdunia
बुधवार, 11 नवंबर 2020 (12:47 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में 65.18 फीसदी लोग मुक्त हुए हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, विश्व में कोरोनावायरस से अब तक 5.13 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 3.35 करोड़ लोग इस वायरस से मुक्त हुए हैं, जबकि 12,70,171 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,94,657 रह गई है।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में जहां इस महामारी से प्रभावित होने के मामले में पहले स्थान पर है वहां कोरोना मुक्त के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में अब तक 1,02,42,754 लोग संक्रमित हुए हैं और 39,61,873 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं तथा 2,39,618 मरीजों की जान चली गई है।

भारत कोरोना संक्रमितों के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान और इससे निजात पाने वालों पर पहले स्थान पर है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 44,281 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 86.36 लाख से अधिक पहुंच गई और स्वस्थ होने वालों की संख्या 80.14 लाख हो गई है, जबकि 512 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,27,571 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,94,657 रह गई है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और निजात पाने वालों में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 56.99 लाख के पार हो गई है और अब तक करीब 51.84 लाख लोग स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 1,62,802 काल के गाल में समा गए हैं।

फ्रांस में अब तक 18.57 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं और 41,062 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 18.02 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 30,899 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 13.81 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 39,345 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 12.62 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 34,183 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना से अभी तक करीब 12.87 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 49,861 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.55 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 33,128 लोगों ने जान गंवाई है।

यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस के मामले में मैक्सिको से आगे निकल गया है जहां 9.95 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,330 लोगों की मौत हुई है। मैक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.67 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 95,027 लोगों की मौत हो चुकी है। यह मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है।

पेरू में इस वायरस से अब तक 9.23 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,943 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 7.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,951 लोग काल के गाल में समा गए हैं।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने से 7.05 लाख लोग संक्रमित हो गए हैं तथा 11,603 लोगों की मौत हुई है।

ईरान में इस महामारी से अब तक 7.03 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 39,202 लोगों की मौत हो गई है। पोलैंड में संक्रमण के 5.93 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 8,375 लोगों की मौत हो गई है। चिली में कोरोना से लगभग 5.23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,611 लोगों की मौत हुई है।

इराक में कोरोना से 5.05 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,432 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से जहां 5.03 लाख संक्रमित हुए हैं, वहीं 13,216 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 4.93 लाख से अधिक है तथा 9,018 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 4.44 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 14,761 तक पहुंच गया है।

चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 4.30 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 5,323 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 4.26 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,211 लोगों की मौत हुई है। बांग्‍लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.23 लाख से अधिक हो गई है और 6,108 लोगों की मौत हो चुकी है।

फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब चार लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,661 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 3.99 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,059 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.51 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि 5,576 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7021 लोगों की मौत हो चुकी है। इसराइल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.20 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,684 लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 12,849, कनाडा में 10,693, बोलीविया में 8,808, रोमानिया में 8,186, मिस्र में 6,394 स्वीडन में 6,057, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 3,832, पनामा में 2,817 और होंडुरास में 2,765 लोगों की मौत हो चुकी है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

ईरान-इसराइल युद्ध का भारत पर असर : LPG की भारी किल्लत, होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

अहमदाबाद और सूरत को मिलेंगी 34 नई हाईटेक ट्रेनें, यात्रा होगी सुपर फास्ट

पैनिक ना करें और खुद पैनिक में हैं, एपस्टीन का नाम लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश में तेल-गैस की किल्लत से ज्यादा अफवाहों का संकट, रसोई गैस की बुकिंग में परेशानी से एजेंसियों पर ग्राहकों की कतारें, पेट्रोल पंप पर सामान्य

Weather Update : गर्मी के बीच मौसम ने मारी पलटी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, यहां 40 पहुंचा तापमान

अगला लेख