दिल्ली में मतदान के दिन पारा गिरा, वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंची

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (10:29 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान गिरने और कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से लोग सुबह-सुबह विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने भी बेहद कम संख्या में निकले।
ALSO READ: Weather Predict: उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी की ठिठुरन, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज
मौसम विभाग ने बताया कि शहर में सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत रही, वहीं कोहरे के कारण वायु गुणवत्ता भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है।
 
दिल्ली में सुबह करीब 8.30 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290, फरीदाबाद में 285, गाजियाबाद में 313, ग्रेटर नोएडा में 304, गुडगांव में 250 और नोएडा में 267 रही।
 
201 से 300 के बीच के एक्यूआई को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘गंभीर’ की श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन हमला, 1 वर्षीय बच्चे सहित 5 लोगों की मौत

CM Yogi adityanath birthday: योगी आदित्यनाथ क्यों हैं भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री? जानिए जन्मदिन पर उनके बारे में 25 खास बातें

गर्मी से बचाव के लिए गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिसकर्मियों को हीट कंट्रोल हेलमेट दिए

अयोध्या राम मंदिर में सजा राजा राम का दरबार, CM योगी ने की पूजा

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ पर BCCI सचिव का बड़ा बयान, IPL Chairman ने भी उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा

अगला लेख