जीत के बाद BJP में चर्चा तेज, कौन बनेगा दिल्ली CM?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (01:25 IST)
Who will be Delhi CM : दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर शनिवार को चर्चा तेज हो गई। पार्टी ने 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करते हुए 70 सदस्‍यीय विधानसभा में 48 सीट जीती हैं। प्रवेश वर्मा की राजनीतिक लोकप्रियता नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल पर 4,089 मतों से मिली शानदार जीत के साथ ही आसमान छूने लगी है, जिससे वह भाजपा की आगामी सरकार में शीर्ष पद के संभावित दावेदार बन गए हैं।
 
पार्टी नेताओं ने बताया कि भाजपा की ओर से चुनाव जीतने वालों में कई अनुभवी वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं जो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। दिल्ली में भाजपा के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बताया, इनमें आशीष सूद और पूर्व राज्य महासचिव (संगठन) पवन शर्मा शामिल हैं।
ALSO READ: इन दलबदलुओं को भी मिली दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत
जनकपुरी से 18,766 मतों से जीतने वाले सूद एक वरिष्ठ नेता हैं, जिन्हें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में भाजपा के शासन के दौरान प्रशासनिक मामलों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ है। वह गोवा के लिए भाजपा के प्रभारी और पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के सह-प्रभारी भी हैं। भाजपा नेताओं ने बताया कि उत्तम नगर से 29,740 मतों से जीतने वाले शर्मा भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।
 
वह वर्तमान में असम के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हैं। मुख्यमंत्री पद के अन्य दावेदारों में दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय शामिल हैं। पिछली दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता ने रोहिणी से 37,816 मतों से जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक बनाई।
ALSO READ: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की 10 बड़ी जीत, जानिए कौन जीता, किसको मिली हार
भाजपा नेताओं ने कहा कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष उपाध्याय के आरएसएस नेतृत्व के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। भाजपा नेताओं ने इस संभावना से भी इनकार नहीं किया कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए किसी महिला उम्मीदवार पर दांव लगा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि इस मामले में रेखा गुप्ता और शिखा राय दो वरिष्ठ नेता हैं जिन पर विचार किया जा सकता है। राय ने ग्रेटर कैलाश से ‘आप’ के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज को 3,188 मतों से हराया, जबकि गुप्ता शालीमार बाग से 29,000 से अधिक मतों से जीती हैं।
 
दिल्ली भाजपा नेताओं के एक वर्ग ने कहा कि यदि राष्ट्रीय नेतृत्व विधायक दल के सदस्यों के बाहर से किसी को चुनता है, तो कुछ मौजूदा सांसदों पर भी विचार किया जा सकता है, जैसे पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं प्रमुख पूर्वांचली चेहरा मनोज तिवारी।
ALSO READ: AAP के अस्तित्व पर संकट, अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ा मोदी मॉडल
इस बीच भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनने का फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित विधायक पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन