कितनी है दिल्ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी की संपत्ति? कालकाजी सीट पर मिल रही है कड़ी टक्कर

आतिशी ने अपनी पिछले 5 साल की इनकम का खुलासा भी किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 14 जनवरी 2025 (17:30 IST)
Delhi CM Atishi Net Worth: दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) लड़ने के लिए जनता से चंदा मांग रहीं मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) की दौलत पता चल गई है। इसके अलावा उनके नाम पर चल रहा एक कंफ्यूजन भी दूर हो गया है। आतिशी के चुनावी हलफनामे से पता चला है कि उनका पूरा नाम आतिशी मार्लेना ही है।ALSO READ: कालकाजी में कड़े मुकाबले में फंसी मुख्‍यमंत्री आतिशी, भाजपा और कांग्रेस ने भी उतारे तगड़े उम्मीदवार
 
जोर-शोर से नामांकन प्रक्रिया शुरू :  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जोर-शोर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के टिकट से कालकाजी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने भी आज (14 जनवरी 2025) अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनावी हलफनामे से दिल्ली की सीएम की पूरी संपत्ति का खुलासा हो गया है।ALSO READ: CM आतिशी की प्रोफाइल, कालकाजी में करना है धाकड़ उम्मीदवारों का सामना
 
आतिशी मार्लेना की नेट वर्थ कितनी है? :  चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली की जनता से चंदा मांग रहीं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना की नेट वर्थ कितनी है? इसके अलावा हलफनामे से उनके नाम से जुड़ा विवाद भी दूर हो गया है। चुनाव आयोग को दिए एफिडेविट के मुताबिक आतिशी के पास कुल संपत्ति 76.93 लाख रुपए है।ALSO READ: आतिशी को चुनाव लड़ने के लिए चाहिए कितने पैसे, आम लोगों से मांगा चंदा
 
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में आतिशी ने अपनी पिछले 5 साल की इनकम का खुलासा भी किया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में उनकी आय 3,41,045 रुपए थी, वहीं सत्र 2020-21 में 4,09,080 रुपए, 2021-22 में 5,58,450 रुपए, 2022-23 में 4,72,680 रुपए और वित्तीय वर्ष 2023-24 में उनकी आय 9,62,860 रुपए हो गई है।ALSO READ: BJP ने छीना मेरा आवास, आतिशी के आरोप से गमाई दिल्ली की सियासत
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

बदला तेज प्रताप यादव की टोपी का रंग, बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान