मनीष सिसोदिया का दावा, AAP बनाएगी दिल्ली में सरकार, केजरीवाल बनेंगे मुख्‍यमंत्री

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (18:55 IST)
Manish Sisodia News : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दावा किया कि ‘आप’ दिल्ली में आराम से अगली सरकार बनाएगी और शहर का सियासी माहौल मुख्यमंत्री पद पर अरविंद केजरीवाल की वापसी का संकेत दे रहा है। लोग अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा से किस्मत आजमा रहे सिसोदिया ने दावा किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि वह फिर से उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे, जबकि नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी।
 
सिसोदिया ने कहा, दिल्ली में ‘आप’ आराम से सरकार बनाएगी। सीटों की संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन सियासी माहौल को देखते हुए यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि ‘आप’ आराम से सत्ता बरकरार रखने की स्थिति में है। लोग अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
ALSO READ: क्‍या मनीष सिसोदिया के घर होगी CBI की रेड, अरविंद केजरीवाल ने किया यह दावा
मार्च 2023 में कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तारी से पहले ‘आप’ सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सिसोदिया ने कहा कि लोगों को केजरीवाल पर भरोसा है, क्योंकि उन्होंने बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाएं मुफ्त में प्रदान करके उनका जीवन आसान बना दिया है।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह झूठ फैला रही है कि आबकारी नीति घोटाले में आरोपी केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। सिसोदिया ने कहा, दिलचस्प बात यह है कि भाजपा मान रही है कि केजरीवाल दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा के इस दुष्प्रचार में उसकी निराशा छिपी है कि वह (चुनाव) हार रही है।
ALSO READ: दिल्लीवासियों को केजरीवाल पर भरोसा, उन्हें किसी और की जरूरत नहीं : मनीष सिसोदिया
उन्होंने कहा, उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में कहीं नहीं कहा है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। कुछ मामूली, अस्थाई शर्तें हैं, जिन्हें मेरे मामले की तरह ही हटा दिया जाएगा, लेकिन भाजपा यह झूठ फैला रही है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। ‘आप’ नेता ने कहा कि उनका प्रचार अभियान सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि जंगपुरा के लोग उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में पहचानते हैं, जिसने जमीनी स्तर पर काम किया और राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों का कायापलट कर दिया।
 
उन्होंने कहा, जंगपुरा के लोग कह रहे हैं कि अगर सिसोदिया विधायक चुने गए, तो उनका उपमुख्यमंत्री बनना तय है। मेरे पास कोई पद होगा या नहीं, यह भविष्य की बात है, लेकिन मैंने लोगों से वादा किया है कि अगर वे मुझे अपने विधायक के रूप में चुनते हैं, तो मैं पांच साल में जंगपुरा की हर सड़क की हालत वैसे ही सुधार दूंगा, जैसे मैंने स्कूलों की तस्वीर बदल दी।
ALSO READ: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP की दूसरी सूची, मनीष सिसोदिया की सीट बदली (देखें पूरी सूची)
सिसोदिया ने कहा कि अगर ‘आप’ दिल्ली में सत्ता बरकरार रखती है, तो वह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और उपराज्यपाल को हर मामले में दखल नहीं देने देगी। उन्होंने कहा, वे 2015 से वहीं हैं। वे भी वही हैं और हम भी वही हैं। अगर उनकी चली, तो सीसीटीवी कैमरे नहीं लगेंगे, नई बसें नहीं खरीदी जाएंगी, स्कूल-अस्पताल नहीं बनेंगे, बिजली मुफ्त नहीं मिलेगी। हम उन्हें मनमानी नहीं करने देंगे। हम लोगों के लिए काम करेंगे।
 
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे, जबकि नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को की जाएगी। इस मुकाबले को 2015 से राजधानी में सत्ता में रही आप और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस दिल्ली में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जिस पर उसने 2013 तक 15 वर्ष लगातार शासन किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar : उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लेकर दिया बयान तो JDU में मची हलचल

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?

बिहार में 'वोटबंदी' का बवाल : चुनाव आयोग का SIR क्या है और क्यों गरमाई है सियासत?

राहुल गांधी का सवाल, क्या भाजपा की इलेक्शन चोरी की शाखा बना EC?

Bihar: लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से जीतकर मोदी दोबारा PM बने तो अब दिक्कत क्यों? प्रशांत ने EC से पूछा