JDU नेता ललन सिंह बोले, आप और केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने किया दंडित

आप को दिल्ली की जनता 11 वर्ष के कुशासन की सजा दे रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व अध्यक्ष ने केजरीवाल पर बिहार के प्रवासियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (16:18 IST)
पटना। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (Rajiv Ranjan Singh) उर्फ ​​ललन (Lallan) ने शनिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली की जनता 11 वर्ष के कुशासन की सजा दे रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व अध्यक्ष ने केजरीवाल पर बिहार के प्रवासियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।
 
केजरीवाल के पास केवल दावे के अलावा और कोई चारा नहीं था : ललन ने कहा कि भाजपा नीत एनडीए के लिए प्रचार करते समय हमें पता चल गया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है। लोग आप की बड़ी-बड़ी बातें करने और केंद्र के साथ झगड़ा करने की प्रवृत्ति से तंग आ चुके थे।ALSO READ: केजरीवाल की करारी हार, आतिशी कैबिनेट के 4 मंत्रियों की जबरदस्त जीत
 
जदयू नेता ने आरोप लगाया कि लोगों को पीने के पानी जैसी बुनियादी चीज भी उपलब्ध नहीं थी और केजरीवाल के पास केवल दावे के अलावा और कोई चारा नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 'पूर्वांचल' के प्रवासियों का अपमान किया।
 
'आप' सरकार ने प्रवासियों को भागने पर मजबूर कर दिया : ललन ने दावा किया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान 'आप' सरकार ने प्रवासियों को भागने पर मजबूर कर दिया और जब वे अपने गृहराज्य वापस आए तो नीतीश सरकार ने संसाधनों की कमी का रोना नहीं रोया बल्कि उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान की।ALSO READ: अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट हारे, AAP के अस्तित्व पर भी सवाल?
 
ललन ने कहा कि केजरीवाल ने यह टिप्पणी की थी कि बिहार के लोग ट्रेनों से दिल्ली पहुंचते हैं और वहां उपलब्ध मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभ उठाकर वापस लौट जाते हैं। जदयू नेता ने कहा कि केजरीवाल ने ऐसे बात की जैसे दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी नहीं बल्कि उनकी जागीर हो।
 
लालू प्रसाद मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं : ललन ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दे पर सत्ता में आने के बावजूद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने 'पैसा कमाया, माल बनाया और केवल बातें बनाईं। ललन ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (लालू यादव) मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि उनके बेटे तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
 
बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को ज्ञापन सौंपने के लिए भी तेजस्वी यादव की आलोचना की। ज्ञापन में प्रदेश में कानून-व्यवस्था के कथित तौर पर ध्वस्त हो जाने का आरोप लगाया गया था।
 
राज्य सरकार में पूर्व मंत्री ने दावा किया कि यादव को उन दिनों को याद करना चाहिए जब उनके पिता और मां (राबड़ी देवी) बिहार पर शासन करते थे। लोग सूर्यास्त के बाद अपने घरों से बाहर निकलने से डरते थे। अब आप बिहार के सभी हिस्सों में हर समय स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

SIR के बाद बिहार में घटे करीब 65 लाख मतदाता, अब 7.24 करोड़ Voter बचे

नीतीश कुमार का बड़ा एलान, गार्ड, रसोइयों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा