Delhi की सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही हैं आतिशी, रमेश बिधूड़ी के विवादित बोल, कुंभ का क्यों किया जिक्र

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 जनवरी 2025 (16:55 IST)
ramesh bidhuri vs atishi delhi bjp candidate controversy Arvind Kejriwal : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी दिल्ली चुनाव में फिर विवादित बयान दिया है।  बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दिल्ली की सड़कों पर हिरनी के जैसे घूम रही हैं। उनके बयान पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि बिधूड़ी ने एक बार फिर महिला विरोधी सोच दिखाई है। 
 
जल बोर्ड के 8 करोड़ हजम कर गए केजरीवाल : कालकाजी में सभा को संबोधित करते रमेश बिधूड़ी ने कहा कि 'यहां सड़क की हालत खराब है, चार साल से लोग नरक भोग रहे हैं। आतिशी अब गलियों में घूम रही हैं।  वे ऐसे घूम रही हैं जैसे जंगल में हिरणी भागती है। कोई मां-बहन मिल जाए तो भाग कर ऐसे मिलती हैं जैसे कुंभ के मेले में बिछड़ गई बहन से मिलती है। बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं। 2 करोड़ की कार चलाते हैं। उन्होंने शीला दीक्षित को जेल नहीं भेजा, बल्कि सोनिया गांधी की गोद में बैठ गए। केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के 8 करोड़ हजम कर गए।
<

गालीबाज़ पार्टी के नेता रमेश बिधूड़ी ने फिर दिखाई अपनी महिला विरोधी सोच‼

दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री @AtishiAAP जी पर BJP के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दोबारा की अपमानजनक टिप्पणी। दिल्लीवाले ऐसे गालीबाज नेता और पार्टी को माफ़ नहीं करेंगे। pic.twitter.com/VUyu1ayC2j

— AAP (@AamAadmiParty) January 15, 2025 >
दे चुके हैं विवादित बयान : इससे पहले 5 जनवरी को भी बिधूड़ी ने रोहिणी में हुई भाजपा की परिवर्तन रैली में कहा था कि आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। वे मार्लेना से सिंह बन गई हैं।
 
उसी दिन भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी पर कहा था कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। हालांकि, बाद में बिधूड़ी ने बयान को लेकर माफी मांग ली थी। 
गालीबाज नेता को माफ नहीं करेगी दिल्ली : बिधूड़ी के इस बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गालीबाज पार्टी के नेता रमेश बिधूड़ी ने फिर दिखाई अपनी महिला विरोधी सोच। दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री आतिशी पर BJP के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दोबारा की अपमानजनक टिप्पणी। दिल्लीवाले ऐसे गालीबाज नेता और पार्टी को माफ नहीं करेंगे। Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें

Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा

पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी है ज्यादा ताकतवर?, जानें करेंसी का शहंशाह कौन है?

बिहार की राजनीति में कैसा है चिराग पासवान का भविष्य

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी