Hanuman Chalisa

दिल्ली हिंसा के आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन ने कोर्ट में सरेंडर किया

Webdunia
गुरुवार, 5 मार्च 2020 (14:20 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी ताहिर हुसैन ने गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में सरेंडर कर दिया।  
 
सरेंडर की अर्जी में ताहिर ने कहा कि वह हर जांच के लिए तैयार है। उसने कहा कि वे नार्कों टेस्ट के लिए भी तैयार है। 
 
अंकित शर्मा के परिजनों के पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। इतना ही नहीं आप पार्षद के घर से दंगा फैलाने के सामान जैसे पेट्रोल बम,पत्थर मिले थे। 
 
पुलिस ताहिर हुसैन की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने पार्षद ताहिर हुसैन के घर और फैक्टरी को सील कर दिया था।
 
आम आदमी पार्टी ने भी ताहिर से पल्ला झाड़ते हुए उसे पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। सीएम केजरीवाल ने साफ कहा था कि जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर इसमें उनके मंत्रिमंडल या पार्टी का कोई भी व्यक्ति शामिल हो तो उसे डबल सजा मिलनी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी को कैबिनेट मंजूरी, चारबाग से वसंतकुंज तक बढ़ेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

UP Cabinet Decision: पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए

मीरजापुर में खुलेगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी, स्थापना को योगी सरकार की मंजूरी

अगला लेख