Hanuman Chalisa

सिर्फ 20 रुपए में कर सकते हैं इस दीपावली मां लक्ष्मी को प्रसन्न, इतने सरल उपाय कि हर कोई कर सकता है

Webdunia
मां लक्ष्मी बहुत सरलता से प्रसन्न हो सकती है और इसके लिए आपको बहुत अधिक धन खर्च करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 20 रुपए के सरल उपायों से आप मां लक्ष्मी को अपने घर पर हमेशा के लिए रोक सकते हैं... 
 
* धनतेरस और दिवाली के दिन नमक का पैकेट खरीद कर घर लाएं और उसे खाना बनाने में उपयोग करें इससे सारा साल लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। दिवाली के रोज नमक के पानी का पोंछा लगाने से गरीबी दूर होती है। इसके अतिरिक्त घर के उत्तर पूर्व कोने में थोड़ा सा नमक कटोरी अथवा डिबिया में डालकर भी रख सकते हैं। इससे नकारात्मकता खत्म होगी और धनागमन के साधन बनने लगेंगे।
 
* धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदें, दीपावली की रात लक्ष्मी जी के सामने साबुत धनिया रखे रहने दें। अगले दिन प्रातः साबुत धनिए को गमले में बो दें। ऐसी मान्यता है कि अगर साबुत धनिए से हरा-भरा स्वस्थ पौधा निकले तो आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। अगर धनिए का पौधा पतला है तो सामान्य आय होती है। पीला व बीमार पौधा निकले या पौधा नहीं निकले तो आर्थिक परेशानियां आती हैं।
 
* धनतेरस के दिन कौड़ी खरीद कर घर लाएं और अटूट धन प्राप्ति हेतु दीपावली की रात्रि महालक्ष्मी का षडोषोपचार पूजन कर केसर से रंगी कौड़ियां समर्पित कर पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।
 
* घी में कमल गट्टे मिलाकर लक्ष्मी का भोग करने से व्यक्ति राजा जैसा जीवन जीता है। इसके अतिरिक्त 108 कमल गट्टों की माला लक्ष्मी जी पर चढ़ाने से व्यक्ति को स्थिर लक्ष्मी प्राप्त होती है। धन और बरकत के लिए कमल गट्टा की माला घर में रखें।
 
* शुभ मुहूर्त देखकर बाजार से गांठ वाली पीली हल्दी अथवा काली हल्दी को घर लाएं। इस हल्दी को कोरे कपड़े पर रखकर स्थापित करें तथा षडोशपचार से पूजन करें।
 
लोक मान्यता के अनुसार धन‌िया, हल्दी, कमल गट्टा, कौड़ी और क्र‌िस्टल नमक को एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। लक्ष्मी मंदिर में जाकर इस पोटली का देवी लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श करवाकर त‌िजोरी अथवा धन रखने के स्थान पर रखें, घर अथवा कारोबार में कभी भी धन संबंधी परेशानियां नहीं आएंगी।

ALSO READ: धनतेरस के चमत्कारी टोटके, मंत्र और उपाय...करोड़पति बनना है तो जरूर आजमाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

bakrid ki kahani: बकरीद की कहानी

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख