धनतेरस पर खरीदते हैं ये 10 शुभ वस्तुएं, जानें क्यों

अनिरुद्ध जोशी
इस बार कार्तिक कृष्ण पक्ष में धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 2 नवंबर 2021 मंगल को है। धनतेरस ( Dhanteras 2021 ) पर कुछ खास वस्तुएं खरीदने का प्रचलन है। कई लोग धनतेरस पर जम कर खरीदारी करते हैं, जबकि यह जाना जरूरी है कि धन तेरस पर क्या खरीदना शुभ ( dhanteras par kya kharide ) होता है या क्या खरीदना चाहिए। आओ जानते हैं उन्हीं में से 10 वस्तुओं के नाम।
 
ALSO READ: धनतेरस कब है, पंचांग के अनुसार जानिए पूजा, खरीदारी के शुभ मुहूर्त और विधि
1. सोना : इस दिन सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा भी है। सोना भी लक्ष्मी और बृस्पति का प्रतीक है इसलिए सोना खरीदें। 
 
2. चांदी : इस दिन चांदी खरीदने का प्रचलन भी है। कुछ लोग चांदी के सिक्के खरीदते हैं। इन सिक्कों पर माता लक्ष्मी और कुबरे की आकृति बनी होती है।
3. बर्तन : इस दिन पुराने बर्तनों को बदलकर यथाशक्ति ताम्बे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन खरीदते हैं। पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति के प्रतीक हैं अत: इस दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीतल के बर्तन जरूर खरीदें।
ALSO READ: कार्तिक माह में कब मनाया जाएगा गोवर्धन पर्व, जानिए मुहूर्त और पूजा विधि
4. धनिया : इस दिन जहां ग्रागीण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इस दिन सूखे धनिया के बीज को पीसकर गुड़ के साथ मिलकर एक मिश्रण बनाकर 'नैवेद्य' तैयार करते हैं।
 
5. नए वस्त्र : इस दिन दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदने की परंपरा भी है।
 
6. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति : इस दिन दीपावली पूजन हेतु लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्ति या ‍चित्र खरीदते हैं और इसी दिन धन्वंतरि की पूजा हेतु उनकी मूर्ति या चित्र भी खरीदते हैं।
 
7. खिलौने : इस दिन बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदे जाते हैं। बच्चों का मन खुश रखने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है।
ALSO READ: नरक चतुर्दशी : रूप चौदस कब है, जानिए मुहूर्त, पूजा विधि और क्या करें इस दिन
8. खील-बताशे : इस दिन पूजा की सामग्री के साथ ही खील-बताशे आदि भी खरीदे जाते हैं। यह घर में खुशियां लाते हैं।
 
9. गोमती चक्र और कोड़ियां : इस दिन बच्चों की सुरक्षा के लिए गोमदी चक्र और धन समृद्धि बढ़ाने के लिए कोड़ियां खरीदते हैं।
 
10. झाड़ू : इस दिन झाडू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। 
इसके अलावा दीपक, दक्षिणवर्ती शंख, कमलगट्टे या रुद्राक्ष की माला, धार्मिक साहित्य, औषधि, नमक, नया वाहन या नया घर भी खरीदा जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

20 मई 2024 : आपका जन्मदिन

20 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Weekly Calendar 2024 : नए सप्ताह के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग मई 2024 में

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे शुभ समाचार और होगा धनलाभ, जानें 19 मई का राशिफल

अगला लेख