Hanuman Chalisa

दीपावली के दिन जलाएं इस तरह का दीपक, माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर करेंगी धनवर्षा

Webdunia
बुधवार, 3 नवंबर 2021 (11:52 IST)
Diwali 2021 : दीपावली पर अकसर चारों ओर दीपक जलाए जाते हैं, हालांकि सभी घरों में दीपावली के अलावा प्रतिदिन पूजाघर में दीपक जलाए जाने का प्रचलन है। दीपक जलाना बहुत ही शुभ होता है। दीपक कई प्रकार के होते हैं परंतु माता लक्ष्मी के समक्ष विशेष प्रकार का दीपक जलाया जाता है। कहते हैं कि इसको जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं।
 
 
दीपक कई प्रकार के होते हैं, जैसे आटे का दीपक, दो या तीन बत्तियों वाला घी का दीपक, चार मुख वाला सरसों के तेल का दीपक, पांच मुखी दीपक, आठ या बारह मुख वाला दीपक, तिल के तेल, घी, चमेली के तेल आदि का दीपक, सोलह बत्तियों का दीपक आदि कई प्राकर के दीपक जलाए जाते हैं परंतु माता लक्ष्मी को प्रिय है सातमुखी दीपक।

 
सात मुखी दीपक : माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा घर पर बनी रहे, इसके लिए हमें उनके समक्ष सात मुख वाला दीपक जलाना चाहिए। दीपावली पर यह कार्य अवश्य कीजिए। 
 
दीपावली की विशेष पूजा में माता के समक्ष 7 मुखी दीपक प्रज्वलित करके उन्हें प्रसन्न करके से घर में धन की तंगी दूर होती है। इस दिन माता लक्ष्मी को हर तरह से प्रसन्न करना चाहिए। यश-वैभव की प्राप्ति करने के लिए आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी जी के समक्ष सात मुखी दीपक जरूर जलाएं, इससे माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होंगी और जीवन में कभी भी धन की कमी उत्पन्न नहीं होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

धार की भोजशाला से मौलाना कमाल मस्जिद तक: जानिए इतिहास में कब और कैसे हुआ बदलाव

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

अगला लेख