Hanuman Chalisa

Harmful Habits For Brain:दिमाग काम करना कर सकता है बंद, आज ही छोड़ दें 4 खराब आदतें

Webdunia
Brain care tips
 
दुनिया में कई सारे लोग है जिन्होंने अपने दिमाग का बखूबी इस्तेमाल किया। आपका दिमाग जितना शांत और सुलझा हुआ रहता है, वह इतनी तीव्रता से काम करता है। आपकी बॉडी पर पूरा कंट्रोल दिमाग से ही होता है। वह जैसा निर्देश देता है वैसी आपकी बॉडी काम करती है। वहीं अपने दिमाग का अस्‍वस्‍थ करने के पीछे कई कारण हैं। 
 
जिससे कम उम्र में ही आपकी याददाश्त कमजोर हो जाना, सिर दर्द करना, दिमाग तेजी से काम नहीं करता है, तो आइए जानते हैं 4 बुरी आदतें जो आपके दिमाग को दीमक की तरह खोखला कर देंगी। यहां पढ़ें...
 
1. ज्यादा मीठे का सेवन- भारतीय लोगों की आदत है कि भोजन के बाद मीठा खाना चाहिए। भोजन के बाद वॉक करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप ज्यादा घूम नहीं सकते या रोज सुबह किसी प्रकार की एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो आपको मीठे का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक मीठा खाने से आप डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं। साथ ही अधिक मीठा खाने से आपकी याददाश्त भी कमजोर हो जाती है।
 
2. पर्याप्त नींद- अगर आप रोज सिर्फ 5 से 6 घंटे की नींद लेते हैं तो इसका असर आपके दिमाग के कार्यक्षमता पर पड़ता है। जी हां, उसका प्रोडक्टिविटी भी बहुत कम हो जाती है। आपका दिमाग तेजी से काम नहीं करता है। 
 
दिमाग को लंबे वक्त तक सक्रिय रखने के लिए उसे उतना ही आराम देना भी जरूरी है। अगर आपके दिमाग की कोशिकाओं को पर्याप्त आराम मिलेगा तो वह तेजी से कार्य करेगी। अन्यथा दिमाग अनुपस्थित रहेगा।  
 
3. गुस्सा करना- क्‍या आपको भी बार-बार गुस्सा आता है? छोटी-छोटी बातों पर भी क्या आपको गुस्सा आ जाता है? अगर ऐसा होता है तो आज से ही गुस्सा करना छोड़ दीजिए। 
 
जी हां, ऐसा करने से आपके दिमाग की ब्‍लड सेल्‍स पर प्रेशर पड़ता है, जिससे इंसान मानसिक रूप से बीमार भी हो सकता है। तो कोई ब्रेन हैमरेज का शिकार भी हो सकता है, इसलिए अधिक गुस्सा करने से बचें। यह आपकी सोचने-समझने की शक्ति को तेजी से प्रभावित करता है।  
 
4. भोजन छोड़ते हैं- जब दिमाग को जरूरी मात्रा में पोषण नहीं मिलता है, तो दिमाग भी उसी तरह से काम करता है। दिमाग को भी काम करने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की खुराक जरूरी है। क्योंकि जब दिमाग दिनभर एकाग्रता से काम करता है तो दिमाग के लिए जरूरी खुराक जरूर खाना चाहिए। 
 
खासकर बादाम, खसखस, ड्राई फ्रूट्स और धनिए का दूध। इससे दिमाग थकता भी नहीं है और सक्रिय रूप से कार्य करता है। अत: इन बातों का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

ALSO READ: जीरा, सौंफ और अजवाइन के मिश्रण से चुटकियों में दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

ALSO READ: कच्चा पपीता किस काम आता है, जरूर जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख