Hanuman Chalisa

नई मां बनी हैं तो जानिए ब्रेस्ट फीडिंग का सही तरीका और 5 जरूरी सावधानियां

Webdunia
जब आप पहली बार मां बनती हैं तब आपके लिए मातृत्व और बच्चे से जुड़ी सभी बातें नई होती हैं। इन्हीं बातों में से एक बहुत जरूरी बात है, बच्चे को सही तरीके से दूध पिलाना। अकसर माताओं को सही तरीका पता नहीं होता है जिससे बच्चे को दूध पीते समय कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे उनकी नाक दबना जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत आती है, कान का दबना आदि। नवजात शि‍शु अपनी समस्या बता भी नहीं सकते। ऐसे में माताओं को ही बेबी फीडिंग कराते वक्त कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।
 
आइए जानते है, कि बेबी को फीड करवाते समय आपको किन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है:
 
1. स्तनपान के दौरान अपने बच्चे का सिर उसकी छाती से ऊंचा या 45 डिग्री के कोण में रखना चाहिए इसीलिए बैठकर स्तनपान कराना उचित होता है।
 
2. लेटे-लेटे ही स्तनपान कराने से कान के इंफेक्शन का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। उसी प्रकार बोतल से दूध पीने वाले बच्चे का सिर तकिए पर ऊंचा उठाकर ही बोतल देनी चाहिए।

3. शिशु को दूध पिलाने के बाद एकदम बिस्तर पर नहीं लिटाना चाहिए, क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो शिशु पिया हुआ दूध मुंह से निकाल सकता है। शिशु को दूध पिलाने के बाद उसे कंधे पर लेकर उसकी पीठ पर धीरे-धीरे हाथ फेरें। इससे बच्चे के पेट में दूध का पाचन होता है।
 



 
 
 
 


4. दूध पिलाने के तुरंत बाद यदि आपने शिशु को बिना डकार दिलाए लेटा दिया तो कई बार डकार के साथ दूध निकलकर शिशु की श्वास नलिका से होते हुए फेफड़ों में प्रवेश कर जाता है और शिशु की जान को खतरा हो सकता है।
 
5. बच्चे के जन्म के बाद उसे मां का दूध पिलाना चाहिए। बच्चे के लिए मां का दूध जीवनदायिनी शक्ति होता है और बच्चे को कई रोगों से बचाता है। बच्चे को 2-3 घंटे के अंतराल से जब भी वह रोये, स्तनपान कराना सर्वोत्तम है।

ALSO READ: आइए जानें क्यों शिशुओं के लिए पौष्टिक गुणों से भरपूर है 'दाल का पानी'

ALSO READ: ALSO READ: मां के लिए क्या कहता है बच्चों का दिल, एक रिपोर्ट

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती