Hanuman Chalisa

पता ही नहीं चला कि गर्भपात हो गया? ऐसी स्थिति से बचना चाहती हैं, तो जानिए लक्षण

नम्रता जायसवाल
कई बार महिलाओं को मालूम नहीं चल पाता कि वे गर्भवती हो गई है। इस बात से बेखबर वे आम दिनों कि तरह दिनचर्या बीता रही होती है। कई तरह की बातों का तनाव होना तो आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सामान्य सा हो गया है। ऐसे में यह देखने में आता है कि कई बार महिलाओं का गर्भपात हो जाता है, वो भी ऐसे वक्त जब उन्हें पता भी नहीं होता कि वे गर्भवती थी।
 
कई मामलों में प्रेगनेंसी के 15 हफ्ते के भीतर ही गर्भपात हो जाता है और महिलाओं को पता भी नहीं चल पाता। ऐसे में जरूरी है कि महिलाओं को गर्भपात यानी की एबॉर्शन होने के लक्षणों के बारें में बताया जाए, जिससे इस तरह का कोई भी संकेत मिलने पर वे तुरंत डॉक्टर के पास जा सके।
 
1. गर्भावस्था के शुरूवाती दिनों में यदी आपको ब्लीडिंग हो तो इसका मतलब गर्भपात ही हो ऐसा जरूरी नहीं। आमतौर पर शुरूवाती दिनों में हल्की ब्लीडिंग होना सामान्य होता है लेकिन चिंताजनक तब हैं जब आपको स्पॉटिंग या थक्को के साथ ज्यादा ब्लीडिंग हो और ब्लीडिंग के दौरान ब्लड का रंग भूरा या गहरा लाल हो।
 
2. महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान पेल्विक एरिया के आस-पास हल्का सा दबाव पड़ने लगता है। प्रसव होने से पूर्व वाला संकुचन जैसा भी उन्हें लगने लगता है। इसका मतलब है कि आपका गर्भाशय ग्रीवा कमज़ोर हो रहा है।  शुरुआती महीनों में इस तरह का संकुचन नहीं होना चाहिए ऐसा होने पर यह भी गर्भपात का संकेत हो सकता है।  
 
3. कई बार हल्की ब्लीडिंग और दर्द के बाद भी गर्भपात के और कोई लक्षण न दिखें, तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। कई बार आधा गर्भपात हो जाता है और आधा अंदर ही रह जाता है ऐसे में पूरा गर्भपात डॉक्टर से कराना आवशयक है, नहीं तो आपकी सेहत को बढ़ा नुकसान हो सकता है।
 
4. बैक पेन व पीठ के नीचले हिस्से में दर्द होना गर्भपात का संकेत हो सकता है।
 
5. प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है लेकिन यदि इसमें से किसी प्रकार की गंध आए, तो यह किसी तरह का इन्फेक्शन हो सकता है।

ALSO READ: बढ़ती उम्र में मां बनने जा रही है तो हो जाएं सावधान, हो सकते है ये खतरे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

अगला लेख