दशहरे के दिन करें ये शुभ काम, भगवान श्री राम के साथ, मां दुर्गा से भी मिलेगा वरदान

Webdunia
दशहरा पर रावण दहन होता है और खास तरह की पूजा होती है। इस बार दशमी पर श्रवण नक्षत्र में सर्वार्थसिद्धि योग, अभिभीज मुहूर्त और विजयी मुहूर्त का संयोग बन रहा है। आओ जानते हैं कि दशहरे के दिन कौनसे शुभ कार्य करने से माता दुर्गा और प्रभु श्रीराम प्रसन्न होकर वरदान देते हैं।
 
 
1. माता दुर्गा की पूजा : इस दिन माता दुर्गा की विशेष पूजा होती है और उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इस दिन चंडी यज्ञ करके विधिवत रूप से प्रतिमा का विसर्जन करने और कन्या भोज कराने से माता का आशीर्वाद मिलता है। माता की पूजा के बाद सैनिक या योद्धा लोग शस्त्रों की पूजा करते हैं।
 
2. श्रीराम पूजा : इस दिन प्रभु श्रीराम की सीता एवं लक्ष्मण सहित पूजा आराधना के बाद हनुमानजी की पूजा भी करना चाहिए। चारों की पूजा आराधना काने से बहुत ही शुभ होता है।
 
3. माता सरस्वती पूजा : इस दिन पंडित और पुराजी लोग अपने ग्रंथों की पूजा के साथ ही माता सरस्वती की पूजा करते हैं। आप भी यदि शिक्षक, लेखक, पत्रकार या साहित्याकर हैं तो इस दिन माता सरस्वती की पूजा करना बहुत ही शुभ होगा।
 
4. माता लक्ष्मी माता : इस दिन व्यापारी वर्ग अपने बहीखाते के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं‍ जिससे लक्ष्मी माता प्रसन्न होती है।
 
5. माता काली और अम्बा पूजा : जो लोग अपने हुनर से अपनी आजीविका चला रहे हैं, कृषि कार्य कर रहे हैं या सेवाकार्य कर रहे हैं वे अपने औजारों के साथ ही माता कालिका या अम्बे माता की पूजा आराधना करते हैं।
 
6. श्री हनुमान पूजा : आप पर यदि किसी भी प्रकार का संकट है तो इस दिन हनुमान पूजा करना बहुत ही शुभ होता है।
 
7. श्री गणेश पूजा : इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने से सभी तरह के विघ्‍न दूर होकर रिद्धि और सिद्धि की प्राप्ति होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

Mandir puja samay : मंदिर में यदि इस समय की पूजा तो नहीं मिलेगा फल

Bada Mangal 2024 : जानें कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, कर लिया इस दिन व्रत तो भाग्य बदल जाएगा

Tulsi : तुलसी के पास लगाएं ये तीन पौधे, जीवनभर घर में आएगा धन, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Mithun Sankranti 2024 : मिथुन संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व

Jagannath rath yatra date 2024 : जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 की तारीख व मुहूर्त

ज्येष्ठ माह की अमावस्या कब है, कर लें इस दिन 5 उपाय, होगा कल्याण

Telugu hanuman jayanti : तेलुगु हनुमान जयंती कब है, क्या करते हैं इस दिन

Lok sabha election results 2024 : न्यूमरोलॉजी के अनुसार 4 जून 2024 को किसकी बनेगी सरकार

अगला लेख