अगर रावण का वध भगवान राम ने नहीं किया होता तो क्या होता, जानिए पौराणिक सच

Webdunia
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (11:02 IST)
कहते हैं कि प्रभु श्रीराम ने आश्‍विन माह की दशमी के दिन रावण का वध कर दिया था। रावण बहुत ही शक्तिशाली था और यदि विभीषण, हनुमान और जामवंत जैसे योद्धा नहीं होते तो संभवत: श्रीराम को रावण का वध करने में और भी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता। श्रीराम और रावण का युद्ध क दिनों तक चला और अंत में रावण का वध हुआ परंतु यदि श्रीराम रावण का वध नहीं कर पाते तो क्या होता?
 
 
जनश्रुति के आधार पर ऐसे कहा जाता है कि अगर रावण का वध भगवान राम ने नहीं किया होता तो सूर्य हमेशा के लिए अस्त हो जाता। रावण को मारने के लिए श्रीराम ने सर्वप्रथम को माता कात्यायिनी की पूजा की थी जिन्होंने रावण की लंका की सुरक्षा कर रखी थी। फिर उन्होंने हनुमानजी की मदद से जहां एक और लंका के राज जाने और विभीषण को राम की सेना में शामिल किया वहीं उन्होंने विभीषण द्वारा रावण की मृत्यु का भेद भी जाना।
 
विभीषण का एक गुप्तचर था, जिसका नाम 'अनल' था। उसने पक्षी का रूप धारण कर लंका जाकर रावण की रक्षा व्यवस्था तथा सैन्य शक्ति का पता लगाया और इसकी सूचना भगवान श्रीराम को दी थी। विभिषण ने ही राम को कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण की मृत्यु का रहस्य बताया था। अंत में श्रीराम ने दशमी के दिन अपने धनुष कोदंड से रावण का वध कर दिया था।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Aaj Ka Rashifal: व्यापार, नौकरी, निवेश में किसे मिलेगा लाभ, जानें 21 मई का राशिफल

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर फल, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

Apara ekadashi 2024: अपरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

21 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Maa lakshmi Bhog : माता लक्ष्मी को रोज चढ़ाएं इन 5 में से कोई एक चीज, धन के भंडार भर जाएंगे

अगला लेख