suvichar

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

WD Feature Desk
सोमवार, 31 मार्च 2025 (08:36 IST)
Eid Wishes in Hindi: हर साल रमजान का आखिरी रोजा खत्म होने के बाद ईद का त्योहार आता है। ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है। पवित्र रमजान के महीने के बाद आता है ईद का त्योहार। इस दिन लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर सभी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। आज इस आलेख में हम आपको ईद की मुबारकबाद देने के लिए कुछ बहुर शानदार संदेश दे रहे हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।

1.लाती है ढेरों खुशियां ईद,
मिटाती है दिलों की दूरियां ईद,
खुदा का नायाब तोहफा है ईद,
हम भी दिल से आपको कहते हैं हैप्पी ईद

2.रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन,
खुशियों से भरी हो जिंदगी आपकी ईद के दिन,
आपके सभी कष्टों का अंत हो जाए ईद के दिन,
ईद के इस चांद की चरह दमकता रहे आपका हर दिन
ईद मुबारक!

3.चांद सा खिले सबका चेहरा,
कोई न रहे बेसहारा,
आप सभी को मेरी तरफ से,
मुबारक हो ईद का त्योहार प्यारा!

4.चांद सा रोशन हो ईद का दिन तुम्हारा,
इबादत से भरा हो हर दिन तुम्हारा,
हर रोजा और नमाज कबूल हो तुम्हारी,
यह अल्लाह से है, दुआ हमारी।
ईद मुबारक!

ALSO READ: कब मनेगी ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल, जानिए सही तारीख 
दोस्तों के लिए  ईद मुबारक कोट्स इन हिंदी (Eid Mubarak Quotes in Hindi)

5.ईद का दिन है आज तो गले मिल ले ए दोस्त
रस्म-ए-दुनिया भी है मौका भी है दस्तूर भी है।
ईद मुबारक!

6.आपको हर मंजिल मिल जाए,
दुख और बीमारी कभी पास न आए,
ईद पर करते हैं रब से यही दुआ,
खुशियों की बौछार आपके ऊपर हो जाए।

7.ईद आई तुम न आए क्या मजा है ईद का
ईद ही तो नाम है एक दूसरे की दीदी का
ईद मुबारक मैसेज इन हिंदी (Eid Mubarak Message in Hindi)

8.ऐ रूठे हुए दोस्त मुझे इतना बता दे
क्या मुझसे गले मिलने का अब मन नहीं होता
बच्चों की तरह दौड़ के आ सीने से लग जा
ये ईद का दिन है कोई भी दुश्मन नहीं होता।
ईद मुबारक!

9.जलाओ चिराग दिल के, ईद का दिन है आया,
झूम के गाओ तराने खुशी के, ईद का दिन है आया,
भुला दो सारे गमों को दिल से, ईद का दिन है आया,
बज्म सजाओ खुशी से ईद का दिन है आया।

ALSO READ: हर सजदा, हर दुआ, हर नेकी रमजान में तुम्हें और करीब लाएगी उस रब के,...कुछ इस तरह अपनों को दें रमजान की मुबारकबाद
 
ईद मुबारक स्टेटस इन हिंदी (Eid Mubarak Status in Hindi)

10.ईद की ये रात लाई है खुशहाली साथ,
अपनों से मिलना होगा,स्वादिष्ट पकवानों का सेवन होगा,
मिलकर करेंगे दुआएं जब खुश हो जाएंगे सब,
एक दूसरे को फिर गले लगाएंगे मिलकर ईद मनाएंगे।

11.दीद तेरी जिसे नसीब है,
दुनिया में वही खुशनसीब है,
तेरी यादों में बसी जिंदगी मेरी,
तेरी एक झलक पाना ही मेरी ईद है।

12.हर ख्वाहिश हो मंजूर -ए-खुदा,
मिले हर कदम पर राजा -ए- खुदा,
फना हो लब्ज़ -ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत ए खुदा
ईद मुबारक!

ईद मुबारक शायरी (Eid Mubarak Shayari 2024)
13.समुंदर को किनारा, चांद को सितारा हो मुबारक,
फूलों को खुशबू तो दिल को दिलदार हो मुबारक,
हमारे सबसे करीबी हैं आप,आपको ईद का ये त्योहार हो मुबारक
ईद मुबारक!

14.ऐ हमसे खफा दोस्त मुझे बस इतना बता दें,
क्या मुझसे बातें करने का तेरा मन नहीं होता,
दौड़ कर समां जा मेरी इन खुली बाहों में,
आज ईद है इस दिन कोई रुसवा नहीं होता।

15. सभी गम भुलाओ
गाओ खुशियों के गीत
यही पैगाम लेकर आई है ईद
ईद मुबारक!

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Holika Dahan 2026: कर्ज से हैं परेशान, होली की रात्रि है समाधान, पढ़ें 2 चमत्कारिक उपाय

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

भारत में खाटू श्याम बाबा के 10 बड़े मंदिर, क्या आप जानते हैं 3 मूल मंदिर कहां है?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Holi ke upay: होलिका दहन की अग्नि में डालें ये 5 चीजें, चमक जाएगी सोई हुई किस्मत

अगला लेख