suvichar

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

WD Feature Desk
मंगलवार, 24 दिसंबर 2024 (12:35 IST)
ALSO READ: Weekly Panchang 2024: 16 से 22 दिसंबर का साप्ताहिक पंचांग, जानें 7 दिन के शुभ मुहूर्त
 
Saphala Ekadashi Vrat: सफला एकादशी का व्रत वर्ष 2024 में 26 दिसंबर, दिन गुरुवार को रखा जा रहा है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार प्रतिवर्ष पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर सफला एकादशी का व्रत मनाया जाता है। इस व्रत के संबंध में पौराणिक जानकारी के अनुसार, सफला एकादशी व्रत हर कार्य में सफलता दिलाने वाला माना गया है। अत: इस दिन का बहुत धार्मिक महत्व कहा गया है। 
 
Highlights
  • कब है सफला एकादशी, जानें तिथि।
  • सफला एकादशी का महत्व क्या है?
  • सफला एकादशी किस महीने में पड़ती है?
हिन्दू कैलेंडर में हर 11वीं तिथि के दिन एकादशी का व्रत-उपवास किया जाता है और प्रतिमाह में दो एकादशी व्रत आते हैं, जो शुक्ल और दूसरा कृष्ण में होता है, जिसमें उपवास रखकर भगवान श्री विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। माना जाता है कि सफला एकादशी भगवान श्रीहरि विष्णु का प्रिय व्रत है, इस दिन उपवास करने के शरीर निरोगी तथा घर में धन-समृद्धि का वास होता है। यह एकादशी अपने नाम के तरह ही हर कार्य में सफलता देने वाली मानी गई है। 
 
आइए यहां जानते हैं सफला एकादशी 2024 की तिथि और समय क्या और कब है...
 
सफला एकादशी 26 दिसंबर 2024 गुरुवार को
27 दिसंबर को व्रत (पारण) तोड़ने का समय- सुबह 07 बजकर 12 मिनट से 09 बजकर 16 मिनट तक।
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय- 28 दिसंबर को मध्यरात्रि 02 बजकर 26 मिनट पर।
 
पौष कृष्ण एकादशी का प्रारंभ- 25 दिसंबर, बुधवार को दोपहर 10 बजकर 29 मिनट से।
एकादशी तिथि समाप्त- 27 दिसंबर, शुक्रवार को मध्यरात्रि 12 बजकर 43 मिनय पर। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: साल 2025 में कब-कब पड़ेगी एकादशी तिथि, जानें पूरे साल की लिस्ट

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति: 13 फरवरी से 'ग्रहण योग', इन 4 राशियों के लिए सावधानी का समय

Mahashivratri upay: महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग, रात को इस समय जलाएं दीपक

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

Venus Transit in Aquarius: 12 राशियों का भविष्य बदलेगा, जानिए राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 फरवरी, 2026)

12 February Birthday: आपको 12 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 फरवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

Ramadan 2026 Date: 18 या 19 फरवरी 2026 कब से शुरू होगा रमजान, जानें कब होगा पहला रोजा

अगला लेख