Hanuman Chalisa

भारत के UNEP प्रमुख अतुल बगाई जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर करेंगे पर्यावरण संवाद सप्ताह का शुभारंभ

Webdunia
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के उपलक्ष्य में जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा आयोजित पर्यावरण संवाद सप्ताह ( मई 31-जून 5,2021) का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत के UNEP प्रमुख श्री अतुल बगाई करेंगे....
 
 कोरोनावायरस की वजह से लागू लॉकडाउन की स्थिति में यह आयोजन फेसबुक और यूट्यूब चैनल से लाइव शाम 5 बजे  होगा। कार्यक्रम की आयोजक सेंटर की डायरेक्टर डॉ. जनक पलटा मगिलिगन ने बताया कि UNEP द्वारा 2021  घोषित विषय  पर्यावरण पुनरुथान( इकोसिस्टम रीस्टोरेशन) के संदर्भ में श्री अतुल बगाई महामारी से ग्रसित भारत के पर्यावरण पुनरुथान में लोगों की भागीदारी का आह्वान करेंगे।
 
श्री अतुल बगाई भारत में 2018 में अब तक के सबसे बडे विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजक रह चुके हैं.... पर्यावरण संवाद सप्ताह के तहत श्री अतुल बगाई पर्यावरण से जुड़े, पृथ्वी, जल, वायु ,वृक्षारोपण, सस्टेनेबल व स्वस्थ जीवन पर उद्बोधन देंगे....और बाद में आपसी विमर्श भी करेंगे...
    
विश्व पर्यावरण दिवस के इस सप्ताह भर के कार्यक्रम में पर्यावरण को समर्पित व्यक्तित्व श्री राजेन्द्र सिंह, वॉटर मैन, मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त,  डॉ वंदना शिवा, पर्यावरणविद और एक्टिविस्ट, पद्मभूषण श्री अनिल जोशी, पर्यावरणविद और एक्टिविस्ट, मालवा क्षेत्र के पर्यावरण कार्यकर्ता और सक्रिय नागरिक, श्री देव वासुदेवन, श्रीअमरीश केला, श्री अविनाश सेठी....उज्जैनवाले सोशल मीडिया ग्रुप के फाउंडर्स श्री संजय व्यास और श्री जयवंत दाभाड़े आदि शामिल अतिथि होंगे.... 
 
इस आयोजन का समापन इंदौर डिविजनल कमिश्नर IAS डॉ पवन शर्मा जी करेंगे। 
 
आयोजन के प्रथम दिन डॉ. जनक पलटा मगिलिगन अतिथि परिचय,स्वागत और पर्यावरण पुनरुत्थान ( इकोसिस्टम रीस्टोरेशन) थीम के बारे में तथा सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का उदेश्य ,महत्व बताएंगी....
 
स्टार्टअप मेंटर और इंदौरवाले ग्रुप के फाउंडर समीर शर्मा इस कार्यक्रम के होस्ट और संयोजक का दायित्व निभाएंगे....सप्ताह भर इसका ऑनलाइन संचालन फेसबुक, यूट्यूब पर लाइव होगा... यह कार्यक्रम सभी के लिए निशुल्क और खुला है...
 
 फेसबुक लिंक  - 
 
www.facebook.com/groups/Indorewale 
यूट्यूब लिंक - https://www.youtube.com/c/Indorewale
जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर विश्व पर्यावरण दिवस का उत्सव 31 मई से शुरू

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख