Hanuman Chalisa

RPSC Lecturer Recruitment 2022: राजस्थान में लेक्चरर पदों पर होंगी 6000 से अधिक भर्तियां, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Webdunia
RPSC Lecturer Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल शिक्षा लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया हैं, जिसके तहत कम से कम 21 वर्ष की उम्र से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के लिए योग्य माने जाएंगे। इससे अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को यह नियुक्ति नहीं दी जाएगी। ज्ञात हो कि उम्र की गणना जनवरी 2023 से की जाएगी तथा आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए उम्र सीमा में छूट देन की बात कही गई है।  
 
एग्जाम पैटर्न (Exam Pattern) के अनुसार इन पदों के लिए लिखित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा के लिए सिलेबस, मार्किंग स्कीम पहले ही जारी कर दी गई है। राजस्थान लेक्चरार की यह परीक्षा 450 अंकों की होगी। इसमें 2 पेपर लिए जाएंगे, पहला पेपर 150 अंकों का और दूसरा पेपर 300 नंबर का होगा। सभी सवाल एमसीक्यू के आधार पर होंगे तथा इसमें नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। हर गलत जवाब के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। पहले पेपर के लिए 1 घंटा, 30 मिनट तथा दूसरा पेपर 3 घंटे के लिए होगा। 
 
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications) की मांग के अनुसार लेक्चरर पदों पर भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन होना आवश्यक है और डिप्लोमा इन एजुकेशन भी होना चाहिए। इस भर्ती में कॉमर्स, हिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स, सोशल साइंस विषय के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। प्राप्त वैकेंसी डिटेल्स के अनुसार बायोलॉजी 162 पद, कॉमर्स 130 पद, म्यूजिक 12 पद, ड्राइंग 70 पद, एग्रीकल्चर 280 पद, ज्योग्राफी 793 पद, इतिहास 807 पद तथा हिन्दी के 1462 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 
 
आवेदन करते समय ओबीसी को 250 रुपए और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपए फीस तथा जनरल कैटगरी के उम्मीदवारों को 350 रु आवेदन शुल्क (Application Fee) फीस के रूप में अदा करनी होगी। 
 
योग्य उम्मीदवार 4 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in तथा recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। 

ALSO READ: India Post GDS Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए खुशखबर, 38926 ग्रामीण डाक सेवकों की होंगी भर्तियां

ALSO READ: UPSC Calendar 2023 : यूपीएससी का कैलेंडर जारी, जानें कब कौनसी परीक्षा?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख