Biodata Maker

यूपीएससी ने जारी किया नोटिस, जानें किस दिन होगी Combined Geo Scientist की मुख्य परीक्षा

Webdunia
exam n career
 
 
 
 
कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (Combined Geo Scientist) की भर्ती के लिए होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार इसकी मुख्य परीक्षा यानी मेन एग्जाम 25 और 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई हुए थे, वे यूपीएससी (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देखकर डाउनलोड कर सकते हैं।
 
इस संबंध में यूपीएससी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार, 'अगर कोई उम्मीदवार भूवैज्ञानिक, भूभौतिकीविद्, रसायनज्ञ, रसायन तथा जलविज्ञानी के पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा के समय अपने चयनित विषय का किसी एक या अधिक पेपर में उपस्थित होने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी। इतना ही नहीं लिखित परीक्षा का हिस्सा किसी भी उद्देश्य के लिए उसका मूल्यांकन और गणना नहीं की जाएगी।' 
 
इसकी मुख्य परीक्षाएं भोपाल, दिल्ली, दिसपुर/ गुवाहाटी, चेन्नई, हैदराबाद, शिमला कोलकाता, मुंबई, और लखनऊ के केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक। 
 
इसमें संघ लोक सेवा आयोग की एक्जाम का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा। UPSC CGS Main 2022 exam time table 
 
25 जून 2022-
 
सुबह: जियोलॉजी पेपर-I, केमिस्ट्री/केमिकल-पेपर-I, जियोफिजिक्स पेपर-I
दोपहर: जियोलॉजी पेपर-II, केमिस्ट्री/केमिकल-पेपर-II, जियोफिजिक्स पेपर-II
 
26 जून 2022-
 
सुबह: जियोलॉजी पेपर-III, केमिस्ट्री/केमिकल-पेपर-III, जियोफिजिक्स पेपर-III
दोपहर: जल विज्ञान

ALSO READ: UGC NET Exam : कब होगी यूजीसी नेट 2022 एग्जाम, जानिए

ALSO READ: भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में होंगी बंपर भर्ती, पढ़ें खास जानकारी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

rbi bank assistant vacancy : आरबीआई असिस्टेंट पद के लिए क्या योग्यता चाहिए? कौन इसमें अप्लाई कर सकता है? ये भी जान लें

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

UP Police Constable Exam Date 2026 : यूपी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

परीक्षा, तनाव और विद्यार्थी : दबाव के बीच संतुलन की राह

अगला लेख