राजग सरकार के काम करने के तरीके से भारत बंद की नौबत आई : अशोक गहलोत

Webdunia
रविवार, 6 दिसंबर 2020 (23:38 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ राजग सरकार के काम करने के तरीके के कारण 'भारत बंद' की नौबत आई है।

उन्होंने कहा कि किसानों के हित में पार्टी 8 दिसंबर को प्रस्तावित 'भारत बंद' का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सभी संवैधानिक रीति-रिवाजों और लोकतांत्रिक तरीकों की धज्जियां उड़ा दी है। लोकतंत्र में संवाद सबसे जरूरी है लेकिन नए कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और किसान संगठन से कोई बात नहीं की।
ALSO READ: Farmers protest : 8 दिसंबर के 'भारत बंद' को विपक्ष का समर्थन, सोनिया और पवार ने मोदी सरकार पर बनाया दबाव
गहलोत के अनुसार कि जब केंद्र सरकार शांतिपूर्ण धरनों में जनता की बात नहीं सुनेगी, विपक्ष और राष्ट्रीय किसान संगठनों से संवाद नहीं करेगी, राज्यपाल विपक्षी सरकारों द्वारा सदन में पारित किए गए बिलों को राष्ट्रपति के पास भी नहीं भेजेंगे और राष्ट्रपति विपक्षी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्रियों को मिलने का समय नहीं देंगे तो जनता किस तरह अपनी भावना केंद्र सरकार के सामने प्रकट करेगी।'
ALSO READ: किसान आंदोलन के बीच BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का दावा, कृषि क्षेत्र में खर्च होने वाले हैं 1 लाख करोड़ रुपए
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का रवैया अहंकार से भरा हुआ है इसलिए वे जनता और विपक्ष की आवाज नहीं सुन रहे हैं। जनता की आवाज सुनने की बजाय उन्हें दबाने के मोदी सरकार के तरीके के कारण आज देश भर में किसान सड़कों पर है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसानों के साथ समर्थन में राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में ट्रैक्टर यात्रा निकाली तब भी केंद्र सरकार अगर इसे गंभीरता से लेती तो आज यह नौबत नहीं आती। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

indore news : इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 3 की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

भारत US वार्ता से पहले पीटर नवारो ने फिर उगला जहर, आखिर आना ही पड़ा

Apple iOS 26 रोलआउट, किन iPhones में मिलेगा अपडेट, कैसे नए फीचर्स से बदल जाएगा फोन चलाने का तरीका

केरल में फैला ब्रेन-ईटिंग अमीबा, जानिए क्यों है इतना खतरनाक, 18 लोगों की मौत, 76 मामले

Gold : भारत में लोगों के पास कितना सोना, कीमत बढ़ने पर क्या खरीदी से हुआ मोहभंग, महंगा होने पर भी सर्राफा व्यापारियों की क्यों हो रही है चांदी

सभी देखें

नवीनतम

रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी

आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब आज रात 12 बजे तक भर सकेंगे ITR

LIVE: आज रात 12 बजे तक फाइल होगा ITR

indore accident : इंदौर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, 2 की मौत, कई घायल, CCTV फुटेज आया सामने

MP : कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 20 महीने की मादा चीते की मौत

अगला लेख