किसान नेता बोले- दीप सिद्धू RSS का आदमी, 30 जनवरी को देशभर में की जाएगी भूख हड़ताल

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (22:26 IST)
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में दरारें दिखने के बीच बुधवार को किसान संगठनों ने 1 फरवरी का प्रस्तावित संसद मार्च रद्द कर दिया। उसी दिन संसद में बजट पेश किया जाना है। किसान संगठनों का यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड के दौरान भारी हिंसा के एक दिन बाद आया है।

एक दिन पहले हुई हिंसा में करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। किसान नेताओं ने हालांकि आरोप लगाया है कि मंगलवार की घटनाओं के पीछे एक साजिश थी और उन्होंने इस संबंध में जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ उनका आंदोलन चलता रहेगा और 30 जनवरी को देशभर में जनसभाएं और भूख हड़ताल की जाएंगी।

किसान नेता दर्शन पाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में पुलिस पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैक्टर परेड सरकारी साजिश से प्रभावित हुई थी। दीप सिद्धू आरएसएस का व्यक्ति है। पुलिस ने लालकिले पर धार्मिक झंडा फहराने के बाद उसे जाने दिया।

सिद्धू अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के पूर्व सहयोगी हैं। किसानों के आंदोलन का समर्थन करने को लेकर देओल ने दिसंबर में सिद्धू से खुद को अलग कर लिया था।

पाल ने कहा कि हमने 1 फरवरी को बजट के दिन संसद मार्च की अपनी योजना रद्द कर दी है, लेकिन हमारा आंदोलन जारी रहेगा और 30 जनवरी को देशभर में जनसभाएं और भूख हड़ताल की जाएंगी। एक अन्य किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने दावा किया कि मंगलवार की परेड में 2 लाख से अधिक ट्रैक्टरों के साथ लाखों लोगों ने भाग लिया और "99.9 प्रतिशत प्रदर्शनकारी शांत थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

जयपुर के 2 प्रमुख होटलों में बम की धमकी, होटल के कार्यक्रम में भाग ले रहे थे तीन मंत्री

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर महिला गिरफ्तार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुनाई लोकमाता अहिल्या की कहानी, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में शिखर पर पहुंचेगा भारत

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को 2 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर कटाक्ष, देश की आर्थिक प्रगति को बताया छलावा

अगला लेख