लंदन पहुंची किसान प्रदर्शन की आग, प्रदर्शन करते कई गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (08:43 IST)
लंदन। ब्रिटेन के मध्य लंदन में रविवार को भारतीय उच्चायोग के बाहर भारत में 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में किए गए प्रदर्शन के दौरान स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया।

स्कॉटलैंड यार्ड ने भारतीय उच्चायोग के बाहर ब्रिटेन के अलग-अलग हिस्सों से प्रदर्शनकारियों के जमा होने से पहले चेतावनी दी थी।

मध्य लंदन में हम पंजाब के किसानों के साथ खड़े हैं। प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए कई पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे और चेताया कि कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़े नियम लागू हैं और अगर 30 से ज्यादा लोग जमा होते हैं तो गिरफ्तारी की जा सकती है और जुर्माना लगाया जा सकता है।

मेट्रोपोलिटन पुलिस के कमांडर पॉल ब्रोगडेन ने कहा, अगर आप निर्धारित 30 लोगों से अधिक की संख्या में एकत्र होकर नियम तोड़ते हैं तो आप अपराध कर रहे हैं जो दंडनीय है और जुर्माना लगाया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने CRPF जवान की मौत पर दुख जताया

7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

कांग्रेस ने की मांग, मनरेगा में NMMS अव्यावहारिक इसे वापस लिया जाए

छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर मारी रेड

उत्तराखंड में 'हरेला' पर रोपे गए रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक पौधे, धामी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

अगला लेख