अन्नदाता को आतंकवादी बोलने वाले इंसान कहलाने लायक नहीं : उद्धव ठाकरे

Webdunia
रविवार, 13 दिसंबर 2020 (22:30 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाविकास आघाड़ी सरकार के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाने पर भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी उनकी सरकार को 'गिराने' के प्रयास में इतना व्यस्त है कि उसे उनकी सरकार के विभिन्न कल्याणकारी कदमों पर गौर करने में विफल रही है। ठाकरे ने कहा कि अन्नदाताओं (किसानों) को आतंकवादी कहने वाले इंसान कहलाने के लायक नहीं हैं।
ALSO READ: कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- कृषि कानूनों से कुछ समय के लिए हो सकती है परेशानियां...
ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र फडणवीस पर उनके इस बयान को लेकर निशाना साधा कि राज्य में 'अघोषित आपातकाल' जैसे हालात हैं।
 
ठाकरे ने पूछा, 'अगर महाराष्ट्र में अघोषित आपातकाल है तो दिल्ली और उसके आसपास जिस तरीके से प्रदर्शनकारी किसानों को निशाना बनाया जा रहा है, उसके हिसाब से क्या देश के शेष हिस्से में घोषित आपातकाल लगा है?'
ALSO READ: किसानों की 'मौत का परवाना' हैं कृषि कानून, इन्हें रद्द कराना ही एकमात्र मांग: हन्नान मोल्लाह
उन्होंने पूछा कि क्या कड़ाके की ठंड में किसानों पर पानी की बौछारें किया जाना सद्भावना का संदेश है। शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने किसी का नाम लिए बिना, किसानों के प्रदर्शनों को 'बदनाम' किए जाने के प्रयासों की आलोचना की।
 
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को फैसला करना चाहिए कि क्या प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान, चीन और माओवादियों का समर्थन मिल रहा है। आप पाकिस्तान से चीनी और प्याज खरीदते हैं। अब किसान भी पाकिस्तान से आने लगे।'
ALSO READ: CM योगी आदित्‍यनाथ बोले, बहन-बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों का होगा 'राम नाम सत्‍य'
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि यह आंदोलन अब किसानों का आंदोलन नहीं रह गया है क्योंकि 'वामपंथी और माओवादी तत्व इनमें शामिल हो गए हैं' और 'राष्ट्रविरोधी गतिविधियों' के लिये जेलों में बंद लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
 
इससे पहले महाराष्ट्र से संबंध रखने वाले भाजपा नेता तथा केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के हालिया बयान से भी विवाद खड़ा हो गया था कि किसानों के आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है।
 
ठाकरे ने कहा कि अगर फडणवीस कहते हैं कि राज्य सरकार का अपने आलोचकों के खिलाफ कार्रवाई करना अघोषित आपातकाल का कारण बन रहा है तो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों को राष्ट्रविरोधी कहना आपातकाल से भी बुरा है। ठाकरे ने कहा कि अन्नदाताओं (किसानों) को आतंकवादी कहने वाले इंसान कहलाने के लायक नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों में व्यस्त है और उसे सरकार द्वारा बीते एक साल में किए गए गए काम दिखाई नहीं दे रहे। लोगों का एमवीए (महा विकास आघाड़ी) सरकार से कोई मोहभंग नहीं हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख