नए कृषि कानून किसानों के हित में, मिलेगी आजादी, जारी रहेगी MSP

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (16:47 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं। इससे न सिर्फ उनकी आय बढ़ेगी बल्कि उन्हें कहीं भी अपनी फसल बेचने की आजादी भी मिलेगी। 
ALSO READ: राजनाथ की चीन को संयम बरतने की सीख, आतंकवाद को बताया सबसे बड़ा अभिशाप
उन्होंने कहा कि किसानों से लगातार बातचीत जारी और उनकी सभी आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन पर कब्जा करने की आशंका निराधार है। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से किसानों की जमीन को कोई खतरा नहीं होगा। विवादों के निपटारे के लिए एसडीएम कोर्ट की व्यवस्था भी किसानों के हित में है। 
ALSO READ: INDVsAUS: दूसरे अभ्यास मैच में विहारी और कुलदीप पर रहेंगी नजरें
उन्होंने कहा कि मंडी व्यवस्था पहले की तरह बनी रहेगी, लेकिन किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने की आजादी रहेगी। वह मंडी के बाहर भी अपनी फसल बेच सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पर सरकार ने विचार किया है और हम खुले मन से उनके साथ बातचीत कर रहे हैं।
ALSO READ: PM Swanidhi Yojana: पहले चरण में 36,000 रेहड़ी-पटरी वालों को जोड़ेगी Swiggy
तोमर ने कहा कि किसानों को मंडियों से मुक्त करना हमारी कोशिश है। नए कानूनों से किसानों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध होगा। निजी मंडियों के लिए टैक्स की व्यवस्था भी की गई है। एमएसपी हर हाल में चलती रहेगी, इस पर हम लिखित आश्वासन भी देने को तैयार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पुंछ में भूस्खलन, नेशनल हाईवे बंद

ट्रंप ने फिर मानी पाकिस्तान की बात, BLA और मजीद ब्रिगेड आतंकी संगठन घोषित

भारत: क्या डे-केयर में भी सुरक्षित नहीं बच्चे

बिहार में बिल्ली ने मांगा निवास प्रमाण पत्र, नाराज कलेक्टर ने दर्ज कराई FIR

कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना को मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त, CM सिद्धारमैया ने राज्यपाल से इसलिए मांगा था इस्‍तीफा

अगला लेख