Hanuman Chalisa

Fashion Expert से जानें हरियाली तीज पर Latest Trends

Webdunia
सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है। इसे 'कज्जली तीज' भी कहा जाता है। यह पर्व सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत मायने रखता है। इस खास अवसर पर महिलाएं 16 श्रृंगार कर भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
 
यह दिन लड़कियों व नई शादीशुदा स्त्रियों के लिए बहुत खास है। इसलिए इस खास अवसर पर हर महिला इस दिन बिलकुल परफेक्ट नजर आना चाहती है। इसके लिए वे फॉलो करती है ट्रेंडिंग फैशन को जिससे कि इस दिन किसी तरह की कोई कमी न रह जाए। अगर आप भी इस तीज पर दूसरी महिलाओं से कुछ हटकर दिखना चाहती हैं तो फॉलो करें फैशन के ये लेटेस्ट ट्रेंड।
 
हमने बात की फैशन डिजाइनर पूजा नांरग से और जाना क्या है हरियाली तीज 2020 का लेटेस्ट ट्रेंड, आइए जानते हैं।
 
फैशन डिजाइनर पूजा नारंग 2020 के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में बताती हैं कि इस वक्त पचरंगा और मोथाडा लेहरिया साड़ी गुलाबी, पीले और नारंगी रंग की साड़ी में काफी पसंद की जा रही है। बांधनी प्रिंट बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। बांधनी प्रिंट को भी काफी पसंद किया जा रहा है। हैंडवर्क जैसे गोटा वर्क, आरी वर्क, जरी और जरदोजी वर्क महिलाओं की सबसे पहली पसंद बनी हुई है।
 
वहीं हरियाली तीज के मौके पर लड़कियां अनारकली या पटियाला सूट पहन सकती हैं जिसमें दर्पण का काम हो। लेहरिया/ बांधनी या बहुरंगी दुपट्टा के साथ मोनोक्रोमेटिक सलवार कमीज भी इस समय ट्रेंड में हैं। गोरगेट, शिफॉन, क्रेप्स, माल्मा और चिनॉन मटेरियल इस वक्त काफी पसंद किया जा रहा है।
 
वहीं आप राजपुताना पोशाक भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें लहंगे के साथ एक छोटी कुर्ती होती है। यह आपको परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देगी। वहीं कलर्स में पीला, नारंगी और हरियाली तीज का मौका है तो हरा रंग, ब्लू, पिंक यह कलर इस वक्त बहुत ट्रेंडिंग में है, वहीं त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में पीच कलर भी काफी डिंग रंगों में से एक है।
 
ताजा रंग जैसे पीला, नारंगी, कुछ रंगों का हरा, फुचिया, शाही नीला और गुलाबी सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रंग हैं। इस पूरे त्योहारी सीजन के लिए पीच भी सबसे ज्यादा ट्रेंड में है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

निर्जला एकादशी पर शर्बत क्यों बांटा जाता है, जानिए इसके फायदे

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

Muharram 2026: मुहर्रम की 10वीं तारीख क्यों है खास? जानिए यौम-ए-आशूरा की पूरी कहानी

24 जून: मध्य प्रदेश में आज मनेगा रानी दुर्गावती गौरव दिवस, जानें उनके बलिदान की कहानी

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

अगला लेख