Hanuman Chalisa

Winter Fashion: विंटर में दिखना है स्टाइलिश? वॉडरोब में जरूर रखें ये 5 ट्रेंडी एक्सेसरीज

Webdunia
शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (13:49 IST)
दिसंबर के आखिरी महीने में ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है। लेकिन स्टाइल में कोई एडजस्टमेंट नहीं होता है। लड़कियां फैशन में कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं करती हैं और यह सत्य भी है। तो आइए जानते हैं ठंड में अपने स्‍टाइल स्‍टेटमेंट को कैसे जारी रखें और विंटर सीजन में भी एकदम हॉट नजर आए। इसके लिए आपको अपने वार्डरोब में ये 5 ट्रेंडी एक्‍सेसरीज जरूर रखना चाहिए -

- बूट्स - जी हां, ठंड के सीजन में बूट्स का काफी क्रेज होता है। यह पहनने पर काफी स्‍टाइलिश लुक नजर आता है।  बूट्स भी अलग-अलग तरह से होते हैं। एंकल बूट्स होते हैं, घुटने से छोटे और घुटने से भी ऊपर होते हैं। आप खासकर जींस और वन पीस या मैक्सी ड्रेस पर पहन सकती है।

- कलरफुल स्कार्फ - ठंड से बचने के लिए आप भी स्कार्फ या स्‍टॉल का इस्तेमाल करते हैं तो अपने वार्डरोब में कलरफुल स्कार्फ शामिल करें। वह लाइट कलर, डार्क कलर या ब्‍लैक एंड व्‍हाइट में आप खरीद सकते हैं।

- लेग वार्मर - इसे पहनने से ठंड तो नहीं लगती है साथ ही यह आपको स्टाइलिश और बोल्ड लुक देता है। इसके साथ आप वन पीस भी पहन सकती है और बूट्स। जो न्‍यू ईयर पार्टी के लिए भी परफेक्ट लुक होगा।    

- पॉम-पॉम हैट - पूरी तरह से खुद को पैक करने के बाद कुछ लड़कियां काफी क्यूट लगती है। और अपनी क्यूटनेस को बढ़ाने के लिए आप अलग पॉम-पॉम हैट पहनने से और भी क्यूट लगेंगे। साथ में निटेड ग्‍लव्‍स आपको ठंड में काम करने में काफी मदद करेंगे। तो कुछ इस तरह से यह  क्यूट सी चीज अपनी वॉर्डरोब में ज़रूर शामिल करें।

- लॉन्ग कोट - अगर आप पार्टी में सभी से अलग दिखना चाहते हैं तो स्वेटर, हूडि, कार्डिगन के बजाए लॉन्ग कोट पहनें। जिससे आप यंग और एकदम स्टाइलिश लगेगी। तो इस बार विंटर पार्टी में कुछ इस तरह दिखे अलग।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख