Hanuman Chalisa

चटपटे शाही बफ बड़े, स्वादिष्‍ट इतने कि हर किसी को पसंद आए

Webdunia
सामग्री : 
 
100 ग्राम साबूदाना, 500 ग्राम आलू, 50 ग्राम राजगिरा आटा, 100 ग्राम मोरधन आटा, 1 टुकड़ा अदरक, 5-7 हरी मिर्च, तेल 200 ग्राम, नमक स्वादानुसार। 
 
फिलिंग्स की सामग्री : खोपरा बूरा, 50 ग्राम मूंगफली दाने सिकें हुए, 8-10 काजू की कतरन, किशमिश, 1/2 चम्मच चारोली, 2-3 हरी मिर्च, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, हरा धनिया, 1 नींबू का रस।
 
विधि : 
 
सबसे पहले साबूदाने को गला दें। आलू को उबाल कर छील लें। अब आलू को मसल कर उसमें भीगा हुआ साबूदाना, मोरधन और राजगिरे का आटा, नमक, पिसी अदरक-मिर्च का पेस्ट डालकर आटे की तरह गूंथ कर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण की बड़ी-बड़ी लोई बना लें।  
 
भरावन तैयार करने के लिए मूंगफली के दाने दरदरे पिस लें। उसमें खोपरा बूरा, बारीक कटी हरी मिर्च, काजू की कतरन डालें और किशमिश, चारोली, नींबू का रस, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स कर लें। अब दाने के पूरे मिश्रण के अपनी पसंद के साइज के अनुसार गोले बनाकर रख लें।
 
तत्पश्चात गूंथे हुए आटे की एक लोई लें। उसे हथेली पर रखकर गोल आकार देते हुए कटोरी जैसी बना लें और भरावन सामग्री के मिश्रण का एक गोला आटे की कटोरी में रखें और ऊपर से मुंह बंद कर दें। अब उसको गरम तेल में कुरकुरे लाल होने तक तल लें। 
 
तैयार चटपटे शाही बफ बड़े को हरी चटनी या दही के रायते के साथ गरमा-गरम परोसें। खाने में लाजवाब इन बड़ों का टेस्ट आपको अवश्य पसंद आएगा।

ALSO READ: कब्ज से बचाकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है लौकी-साबूदाने की खिचड़ी, व्रत के दिनों में अवश्य खाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख