FIFA World Cup 2018 : स्पेन के खिलाफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया नया रिकॉर्ड

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (15:05 IST)
सोची। स्पेन के खिलाफ फीफा विश्व कप के अपने पहले मैच में हैट्रिक लगाकर पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो चार विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के चौथे फुटबॉलर बन गए। रोनाल्डो का पूरा फोकस विश्व कप पर है और पुर्तगाल को अब बुधवार को मोरक्को से खेलना है।


पुर्तगाल के कप्तान ने कल स्पेन से 3-3 से ड्रॉ खेलने के बाद कहा, मैं बहुत खुश हूं। अपने नाम एक और रिकॉर्ड करके अच्छा लग रहा है। उनसे पहले ब्राजील के पेले, जर्मनी के यूवी सीलेर और मिरोस्लाव क्लोसे यह कारनामा कर चुके हैं।

रोनाल्डो ने कहा, सबसे अहम बात मेरे लिए यह है कि मैंने विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम के खिलाफ ये गोल किए। वे अब लगातार आठ बड़े टूर्नामेंटों में गोल कर चुके हैं, जिसकी शुरुआत यूरो 2004 से हुई थी।
रोनाल्डो का पूरा फोकस विश्व कप पर है और पुर्तगाल को अब बुधवार को मोरक्को से खेलना है। उन्होंने कहा, विश्व कप अभी शुरू ही हुआ है। पुर्तगाल पहले दौर से आगे निकल जाएगा और हमें पता है कि ग्रुप चरण कितना कठिन होता है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख