Hanuman Chalisa

FIFA World 2018 : विश्व कप से चंद घंटे पहले इंग्लैंड के रैशफोर्ड चोटिल

Webdunia
बुधवार, 13 जून 2018 (21:37 IST)
मॉस्को। इंग्लैंड के फारवर्ड मार्कस रैशफोर्ड गुरुवार से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप से ठीक पहले यहां अपने आखिरी ट्रेनिंग सत्र में चोट लगा बैठे जिससे टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इंग्लैंड के मैनेजर गैरेथ साउथगेट ने बुधवार को बताया कि रैशफोर्ड को मॉस्को में टीम के अंतिम ट्रेनिंग सत्र के दौरान हल्की चोट लग गई। मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए पिछले सत्र में सभी चैंपियनशिपों में कुल 13 गोल करने वाले रैशफोर्ड ने अभ्यास मैचों में भी काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था जिसमें कोस्टा रिका के खिलाफ मैच में उनका काफी दूर से किया गया गोल यादगार रहा था।

20 वर्षीय फारवर्ड के साउथगेट की टीम में जगह बनाने की पूरी उम्मीद थी लेकिन उनका टूर्नामेंट शुरू होने से  कुछ घंटे पूर्व चोटिल होना टीम के लिए बड़ी समस्या है। साउथगेट ने मीडिया से कहा 'मार्कस को हल्की चोट लग गई है और यह गंभीर नहीं है। हम अगले सत्र में उनकी फिटनेस को देखेंगे।

हमारे पास अभी तैयारी के लिए एक सप्ताह का समय है।' साउथगेट ने बताया कि उन्होंने विश्व कप के सोमवार को ट्यूनीशिया के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मैच के लिए फिलहाल लाइनअप तैयार नहीं किया है लेकिन कुछेक खिलाड़ियों के बीच मुकाबला नजदीकी है और रेपिनो में ट्रेनिंग के बाद वह इसका फैसला करेंगे। इंग्लैंड की टीम ग्रुप जी में है जहां उसका मुकाबला पनामा और बेल्जियम से भी होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख