FIFA World Cup 2018 : सरकार का आदेश, वर्ल्ड कप के दौरान मीडिया नहीं दिखाए अपराध की खबरें

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (18:34 IST)
सेंट पीटर्सबर्ग। रूस में वर्ल्ड कप का महासंग्राम चल रहा है। दुनिया की नजरें रूस पर टिकी हुई हैं। वर्ल्ड कप से रूस अपनी अपराधमुक्त छवि भी देश के सामने प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहा है, इसलिए रूसी सरकार ने मीडिया को सख्त आदेश दिया है कि वह 50 दिन तक अपराध से जुड़ी खबरें न दिखाए। 
 
आंतरिक मंत्रालय की प्रेस सर्विस की ओर से कहा गया है कि पुलिस किसी अपराध को पकड़ने या मामला सुलझाने की खबर 25 जुलाई तक मीडिया को न दे। सिर्फ सकारात्मक खबर या सूचनाएं ही प्रकाशित की जाएं।  माना जा रहा है कि इस आदेश के जरिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस की अपराध मुक्त छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
 
 
 
रूसी मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 6 जून के बाद से किसी अपराधी को पकड़ने और मामला सुलझाने की खबरें मीडिया में नहीं आईं। सेंट्रल फेडरल डिस्ट्रिक्ट के एक कर्नल ने भी बताया कि उन्हें अपराध से जुड़ी खबरें, खोजी अभियान और सुरक्षा इंतजामों के बारे में सूचनाएं नहीं देने का आदेश मिला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख