Hanuman Chalisa

मैसी ने अर्जेंटीनी प्रशंसकों से कहा, हम सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं और दावेदार भी नहीं

Webdunia
सोमवार, 28 मई 2018 (23:50 IST)
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मैसी ने अपने देशवासियों से विश्व कप की उम्मीदों को लेकर वास्तविकता में जीने की अपील करते हुए कहा कि रूस का दौरा करने वाली अन्य टीमें बेहतर हैं।
 
 
अर्जेंटीनी चैनल 13 को दिए गए साक्षात्कार में मैसी ने कहा कि लोगों को यह जानने की जरूरत है कि हम खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में रूस नहीं जा रहे हैं लेकिन हमारे पास अच्छे खिलाड़ियों को समूह है और हम तैयार हैं।
 
मैसी से पूछा गया कि क्या अर्जेंटीना विश्व कप जीत सकता है? उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा विश्वास है। मुझे इस टीम पर भरोसा है तथा हमारे पास प्रतिभाशाली और अनुभवी खिलाड़ी हैं। हम यह संदेश नहीं भेज सकते कि हम सर्वश्रेष्ठ हैं, क्योंकि यह सच नहीं है। कुछ टीमें हमसे बेहतर हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख