Hanuman Chalisa

FIFA WC 2018 : विवादों के फंसे होने के बाद भी प्रशंसक मैक्सिको के साथ

Webdunia
रविवार, 17 जून 2018 (15:03 IST)
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों पर कॉलगर्ल के साथ पार्टी करने और नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप लगने के बाद भी प्रशंसक अपने खिलाड़ियों के साथ हैं, जो आज इस विश्व कप में शुरुआती मैच खेलेगी।
 
 
टीम की मुश्किलें उस समय बढ़ गईं, जब अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने कप्तान राफेल मार्क्यूज पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी संस्था के 'प्रमुख लोगों' में शामिल होने का आरोप लगाया गया। इसके बाद 5 जून को टीवी नोटास पत्रिका में छपी खबर के अनुसार मैक्सिको की विश्व कप टीम के सदस्यों ने यहां निजी परिसर में 30 वेश्याओं के साथ पार्टी की।
 

 
मैक्सिको फुटबॉल महासंघ ने हालांकि खिलाड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया। महासंघ के महासचिव गुइलेरमो कांटू ने कहा कि खिलाड़ियों को दंड नहीं मिलेगा, क्योंकि उन्होंने अभ्यास नहीं छोड़ा। खाली समय में वे कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का मजाक बनाया गया है। कई लेखकों और पत्रकारों ने इसकी आलोचना की।
 
अब जब टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत कर रही है तो प्रशंसक टीम से साथ खड़े हैं। टीम के 37 साल के प्रशंसक अलफोंसो अविला ने कहा कि हर विश्व कप की तरह इस बार भी मैं मैक्सिको के साथ खड़ा हूं। मुझे लगता है कि जब टीम नतीजे देने लगेगी, तो बुराई करने वाले भी टीम की तारीफ करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख