FIFA World Cup में मोरक्को फुटबॉल का स्तर ऊंचा कर गए वालिद, कहा 'टीम पर गर्व है'

Webdunia
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (15:16 IST)
अल खोर: मोरक्को के कोच वालिद रेग्रागुई ने फीफा विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कहा है कि फुटबॉल जगत उनकी टीम पर गर्व कर सकता है।

फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर खेल प्रेमियों को हैरान करती हुई शीर्ष-4 में पहुंची मोरक्को को सेमीफाइनल में बुधवार को फ्रांस के हाथों 2-0 की हार का सामना करना पड़ा। इस मैच से पहले विपक्षी टीम का कोई खिलाड़ी मोरक्को के खिलाफ गोल नहीं कर सका था लेकिन फ्रांस के इन दो गोलों ने मोरक्को का अद्भुत अभियान समाप्त कर दिया।

रेग्रागुई ने मैच के बाद कहा, "राजा (मोहम्मद-6) को भी गर्व था, मोरक्को के लोगों को गर्व था। मुझे लगता है कि पूरी दुनिया को मोरक्को की इस टीम पर गर्व है क्योंकि हमने इच्छाशक्ति दिखाई है। हम कड़ी मेहनत करते हैं और हमने ईमानदार, मेहनती फुटबॉल खेला है। मुझे लगता है कि हमने दुनिया के सामने मोरक्को और अफ्रीकी फुटबॉल की अच्छी छवि रखी है। यह हमारे लिये भी महत्वपूर्ण था, क्योंकि हम अपने देश और महाद्वीप का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।"

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख