2019 के 5 धमाकेदार मोबाइल गेम्स, जिन्होंने यूजर्स को बनाया दीवाना

Webdunia
शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (22:09 IST)
एंड्राइड फोन आने के बाद अब यूजर्स स्मार्ट फोन पर गेम्स खेलते हैं। आइए हम आपको बताते हैं 2019 के टॉप मोबाइल गेम्स, जो हुए सबसे ज्यादा डाउनलोड...

1. पबजी मोबाइल : पबजी मोबाइल दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला मोबाइल गेम बना।  सेंसर टवर के हालिया सर्वे के मुताबिक पबजी मोबाइल का लाभ साल-दर-साल 652 प्रतिशत बढ़कर 49.6 करोड़ डॉलर हो गया। कंपनी ने पबजी मोबाइल लाइट भी लॉन्च किया। मूल ऐप का छोटा वर्जन भारतीय बाजार में जुलाई में आया था।

2. फ्री फायर : यह एक शूटर मोबाइल गेम है। यूजर इसमें प्रत्येक 10 मिनट में किसी सूदूर द्वीप पर पहुंच जाता है। यहां आपके साथ 49 अन्य खिलाड़ी होते हैं और सभी लोग वहां से बचना चाहते हैं।

फ्री फायर मोबाइल गेम में खिलाड़ी पैराशूट से अपने मन से अपना शुरुआती लोकेशन चुन सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा समय तक सुरक्षित स्थान पर रहना उनका लक्ष्य होता है। इसे भी यूजर्स ने काफी पसंद किया।

3. सब-वे सफर्स : इस गेम को लगभग 2.7 मोबाइल्स पर डाउनलोड किया जा चुका है। सबवे सर्फर को एप एनी ने 10 साल में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला ऐप घोषित किया था। यह गेम एप एंड्रॅायड (Android), आईओएस (iOS), किंडल और विंडो फोन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है।

4. Fun Race 3D : यह प्रसिद्ध एपीके (एंड्रॉयड पैकेज) गेम है। इसमें खिलाड़ी को अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ता है। यह बहुत आसान गेम है।

5. Color Bump 3D : यह रेट्रो ग्राफिक्स और चमकदार जीवंत रंगों के साथ एक आर्केड गेम है। यह गेम दिसंबर 2018 में एंड्रॉयड पर और जनवरी 2019 में आईएओएस और वेबजीएल पर लॉन्च हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख