Festival Posters

Tiger Parks in India : भारत के इन राष्ट्रीय उद्यानों में आप कर सकते हैं बाघों का दीदार

बच्चों और परिवार के साथ इन पार्क्स में लीजिए जंगल सफारी का मज़ा

WD Feature Desk
बुधवार, 28 अगस्त 2024 (17:29 IST)
Tiger Parks in India : अगर आप भी इस बरसात के मौसम में अपने बच्चे और फैमिली वालों के साथ बाघों को देखने के लिए राष्ट्रीय उद्यान जाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको भारत के ऐसे फेमस नेशनल पार्कों के बारे में बताएंगे, जहां आप खूब एंजॉय कर सकते हैं। इन नेशनल पार्क में आपको सिर्फ बाघ ही नहीं बल्कि कई दूसरे जीव जंतु देखने को मिलेंगे। ALSO READ: सिर्फ मस्ती नहीं बल्कि पर्सनालिटी ग्रूम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ट्रेवल

भारत के फेमस नेशनल पार्क
फैमिली के साथ किसी अच्छे नेशनल पार्क जाने की सोच रहे हैं, तो मध्य प्रदेश का कान्हा नेशनल पार्क बाघों के लिए सबसे ज्यादा फेमस माना गया है। यहां पर बाघों की संख्या बहुत ज्यादा है साथ ही दूसरे जंगली जानवर भी यहां आपको देखने को मिलेंगे। जंगल सफारी के दौरान आप बड़ी आसानी से सभी बाघों को कान्हा नेशनल पार्क में अपनी आंखों से देख सकते हैं।

कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
अगर आप उत्तराखंड या उत्तराखंड के आसपास के रहने वाले हैं, तो कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घूमने जा सकते हैं। यहां आपको कई सारे बाघ देखने को मिलेंगे साथ ही बाकी दूसरे वन्य जीव भी आपको आसानी से यहां दिख जाएंगे।

मध्य प्रदेश का पेंच नेशनल पार्क
इसके अलावा मध्य प्रदेश में पेंच नेशनल पार्क भी है, जो कान्हा नेशनल पार्क के पास ही मौजूद है। यहां पर भी बाघों की संख्या बहुत ज्यादा है और यहां का नजारा भी काफी खूबसूरत है। इसके अलावा आप बांधवगढ़ नेशनल पार्क भी घूम सकते हैं। यह पार्क भी मध्य प्रदेश में स्थित है, जहां आपको कई सारे बाघ एक साथ देखने को मिलेंगे।

सुंदरबन नेशनल पार्क
यही नहीं पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरबन नेशनल पार्क दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा है। यहां पर आपको कई सारे बाघों की प्रजातियां देखने को मिलेगी। इस नेशनल पार्क में आप नाव सफारी कर बाघों को करीब से देख सकते हैं।

पेरियार टाइगर रिजर्व
इसके अलावा आप अपने पूरे परिवार के साथ पेरियार टाइगर रिजर्व में बाघों को देखने जा सकते हैं। केरल में स्थित यह पार्क खासकर बाघों के लिए काफी जाना जाता है। यहां आप दोनों तरीके से बाघ को देख सकते हैं। यहां पर जंगल सफारी और नाव सफारी दोनों ही बेस्ट मानी जाती है। आप इन सभी नेशनल पार्क में जाकर बाघों की तस्वीर क्लिक कर सकते हैं और अपनी इस ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान
रणथंभौर नेशनल पार्क भी बाघों के लिए काफी फेमस माना गया है। राजस्थान में स्थित इस नेशनल पार्क में आपको बाघ खुले मैदान में घूमते दिखाई देंगे। आप बड़ी आसानी से और अपने करीब से बाघ को देख सकते हैं।

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

धुरंधर की कहानी जब आदित्य धर ने रणवीर सिंह को सुनाई तब क्या था उनका रिएक्शन

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दो दिनों में की धमाकेदार कमाई, 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

तमन्ना भाटिया का HOT साड़ी अवतार: हर एंगल से दिखा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और चार्म का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

धुरंधर की सारा अर्जुन: एक चाइल्ड आर्टिस्ट से उभरती स्टार तक का सफर

एक फिल्ममेकर, तीन सुपरहिट्स और अनगिनत बहसें: आदित्य धर का उभरता सिनेमाई साम्राज्य

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख