Hanuman Chalisa

Friendship day 2019 : एस्ट्रोलॉजी से जानिए किन राशियों के लोग होते हैं आपके बेस्ट फ्रेंड, (पढ़ें अपनी राशि)

Webdunia
4 अगस्त 2019, रविवार को फ्रेंडशिप डे है। यह दिन हम सभी के लिए बहुत महत्व रखता है। कई बार अचानक हुई जान-पहचान जीवनभर की दोस्ती में बदल जाती है, तो कभी दोस्ती होते हुए भी मन नहीं जुड़ पाते। 
 
गहरी दोस्ती या फिर दुश्मनी के लिए आपकी राशि और लग्न जिम्मेदार हैं, आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजी क्या कहती है किससे अपनी दोस्ती निभाएं और किससे दूरी बनाएं। जानिए राशि के अनुसार- 
 
मेष राशि - आपकी मेष राशि है तो आप धनु राशि वालों को अपना मित्र बना सकते हैं, यह मित्रता अति लाभकारी रहेगी। सिंह लग्न व धनु लग्न वाले मित्र भी आपके लिए शुभ होगें। 
 
वृषभ राशि - वृषभ राशि वालों के लिए मकर राशि वाले सच्चे दोस्त रहेंगे। कन्या लग्न व मकर लग्न वाले सच्चे मित्र होंगे। मिथुन राशि से आपकी कम निभेगी। 
 
मिथुन राशि - मिथुन राशि वालों को कुंभ राशि वालों का साथ भाग्यवर्धक रहेगा व तुला लग्न व कुंभ लग्न वाले सहयोगी रहेंगे। 
 
कर्क राशि - कर्क राशि वालों के लिए मीन राशि वाले अत्यंत उपयोगी साबित होंगे। वहीं मकर लग्न वाले सहयोगी रहेंगे लेकिन मकर राशि से बचना बेहतर होगा। 
 
सिंह राशि - सिंह राशि वालों के लिए मिथुन व धनु राशि वाले दोस्त उत्तम रहेंगे। 
 
कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लिए मिथुन, सिंह राशि वाले उत्तम सहयोगी रहेंगे। वहीं मकर व वृषभ लग्न वाले सामान्य सहयोगी रहेंगे। 
 
तुला राशि - तुला राशि वालों के लिए मकर, कुंभ, वृषभ राशि वाले उत्तम मित्र रहेंगे, वहीं कुंभ, मिथुन लग्न वालों से बचना होगा। 
 
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वालों को मीन, सिंह राशि वाले उत्तम मित्र रहेंगे, वहीं मीन व कर्क लग्न वाले दूर के मित्र ही अच्छे। 
 
धनु राशि - धनु राशि वालों के लिए सिंह व कर्क राशि वाले मित्र उत्तम रहेंगे, वहीं मेष लग्न वाले सामान्य रहेंगे। 
 
मकर राशि - मकर राशि वालों के लिए मिथुन, वृषभ राशिवाले अच्छे मित्र होंगे वही कर्क, कन्या लग्न वाले और वृश्चिक राशि से बचकर रहना होगा। 
 
कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों के लिए तुला, मकर और वृषभ राशियां उत्तम रहेगी वहीं मिथुन व कन्या लग्न वाले धोखा दे सकते हैं। 
 
मीन राशि - मीन राशि वालों के लिए कर्क राशि वाले उत्तम रहेंगे वहीं धनु, सिंह, वृश्चिक वाले सहयोगी रहेंगे।

ALSO READ: 4 अगस्त 2019 : फ्रेंडशिप पर पढ़ें महान लोगों के 10 विचार
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

अगला लेख