Hanuman Chalisa

हम दोस्तों में दुनिया देखते हैं... Friendship Day पर अपने जिगरी दोस्तों को भेजें ये अनमोल शायरी

WD Feature Desk
बुधवार, 30 जुलाई 2025 (14:30 IST)
Friendship day shayari in hindi: दोस्ती का रिश्ता, जीवन की सबसे खूबसूरत सौगातों में से एक है, जिसे हम अपने दिल से चुनते हैं। यह केवल सुख-दुख में साथ खड़े रहने का नाम नहीं, बल्कि एक-दूसरे की भावनाओं को समझने, हर कदम पर सहारा बनने और जीवन के हर पल में खुशियों के रंग भरने का नाम है। इस फ्रेंडशिप डे पर, क्यों न कुछ ऐसा खास भेजा जाए जो सीधे आपके दोस्त के दिल को छू जाए? हम आपके लिए लेकर आए हैं दोस्ती पर शायरी का एक अनमोल संग्रह, जो आपकी गहरी और सच्ची यारी को शब्दों में पिरोएगा। ये पंक्तियाँ आपके दोस्त के चेहरे पर मुस्कान लाएंगी और उन्हें यह एहसास दिलाएंगी कि उनकी दोस्ती आपके लिए कितनी अमूल्य है। 
1. दोस्ती में दिल दुखाना हमें नहीं आता,
मन की बात को हमें छुपाना नहीं आता।
आप सोचते होंगे के हम भूल गए आपको,
पर आप जैसे यार दोस्तों को हमें भूलना नहीं आता।।

 
2.दिन बीत जाते हैं सुहानी यादें बनकर,
बातें रह जाती हैं कहानी बनकर।
पर दोस्त तो हमेशा दिल के करीब रहते हैं,
कभी मुस्कान तो कभी, आंखों का पानी बनकर।।
 

 
3. कहीं अंधेरा तो कहीं शाम होगी,
मेरी हर ख़ुशी तेरे नाम होगी।
कभी मांग कर तो देख हमसे ए दोस्त,
होंठो पर हसीं और हथेली पर जान होगी।।
 
 
 
4. लोग रूप देखते हैं, हम दिल देखते हैं
लोग सपने देखते हैं, हम हक़ीकत देखते हैं।
लोग दुनिया मे दोस्त देखते हैं,
हम दोस्तो मे दुनिया देखते हैं।।
 

 
5. खामोशी भी इजहार से कम नहीं होती,
सादगी भी सिंगार से कम नहीं होती।
ये तो अपना-अपना ढंग है दोस्त.
वर्ना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती।
 
    
6. खींच कर उतार देते हैं उम्र की चादर,
ये कम्बख्त दोस्त कभी बूढ़ा नहीं होने देते।।
 
 
7. कोई दोस्त कभी पुराना नहीं होता,
कुछ दिन बात न करने से बेगाना नहीं होता।
दोस्ती में दूरी तो आती रहती हैं,
पर दूरी का मतलब भुलाना नहीं होता।।
 


8. ज़िन्दगी में किसी मोड़ पर खुद को तन्हा न समझना,
साथ हूँ मैं आपके खुद से जुदा मत समझना।
उम्र भर आपसे दोस्ती करने का वादा किया है,
अगर जिंदगी साथ न दे तो हमें बेवफा मत समझना।।
 


9. न जाने क्यूँ हमें आँसू बहाना नहीं आता,
न जाने क्यूँ हाले दिल बताना नहीं आता।
क्यूँ सब दोस्त बिछड़ गए हमसे,
शायद हमें ही साथ निभाना नहीं आता।।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

अगला लेख