Hanuman Chalisa

जियो लाया एप्पल वॉच सीरीज 3, घड़ी में मिलेंगे मोबाइल फोन जैसे फीचर

Webdunia
मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (11:59 IST)
एप्पल वॉच सीरीज-3 सेल्यूलर फोन की खूबियों के साथ लांच की गई है। कॉल करने और रिसिव करने का काम आपकी घड़ी करेगी। एप्पल वॉच सीरीज-3 से ग्राहक इंटरनेट, एसएमएस और कई तरह के एप्प का भी इस्तेमाल कर पाएंगे और वो भी बिना आईफोन के। एप्पल वॉच सीरीज-3 के लिए जियो ने 'JioEveryWhereConnect' सर्विस लांच की है।
 
एप्पल वॉच सीरीज 3 में क्या है खास : अगर आपका आईफोन आपके पास नही भी है तो भी आप एप्पल वॉच सीरीज-3 से फोन के अधिकतर काम कर पाएंगे।
 
वैसे तो एप्पल वॉच 3जी और 4जी दोनों नेटवर्क पर चलेगी पर 4जी पर यह बेहतर रिजल्ट देगी। भारत में जियो ही एकमात्र ऑल 4जी ऑपरेटर है। दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स के नेटवर्क का बड़ा हिस्सा 2जी पर चलता है। जिस पर एप्पल की नई वॉच नही चलेगी।
 
जाहिर है जियो नेटवर्क एप्पल वॉच के लिए परफेक्ट नेटर्वक है। एप्पल वॉच सीरीज-3 आईफोन 6S या उससे नए मॉडलस् के साथ ही काम करेगी।
 
जियो ग्राहकों के लिए मुफ्त होगी यह सर्विस : यह सर्विस जियो ग्राहकों के लिए मुफ्त होगी। इस सर्विस के तहत जियो ग्राहक अपने आईफोन और एप्पल वॉच सीरीज-3 पर एक ही जियो नंबर का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा प्री ऑर्डर पर जियो ग्राहकों को यह वॉच लांच के दिन ही मिल जाएगी।
 
4 मई 2018 से इसकी प्री बुकिंग शुरू होगी बुकिंग जियो डॉट कॉम, रिलायंस डिजिटल और जियो स्टोर पर की जा सकती है। 11 मई से एप्पल वॉच बाजार में उपलब्ध होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 - नई लिस्ट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?

ग्लोबल मार्केट में औंधे मुंह गिरा कच्चा तेल, पर भारत में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

अगला लेख