Hanuman Chalisa

Samsung Galaxy Tab A11+ कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (17:51 IST)
Samsung Galaxy Tab A11+ : सैमसंग ने नए गैलेक्सी टैब A11+ के लॉन्च की तारीख को कन्फर्म किया है जो अगले हफ्ते इस भारत में लॉन्च होगा। हालांकि यह मॉडल पहले ही ग्लोबली लॉन्च हो चुका है। गैलेक्सी टैब A11+ कई AI फीचर्स लेकर आने वाला है। सैमसंग ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि सैमसंग गैलेक्सी टैब A11+ इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च होगा।
ALSO READ: Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी
यह देश में 6GB + 128GB और 8GB + 256GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने आज कन्फर्म किया है कि गैलेक्सी टैब A11+ अगले हफ्ते भारतीय बाज़ार में आएगा, जिसकी लॉन्चिंग 28 नवंबर 2025 को होगी। गैलेक्सी टैब A11+ की कीमत यूके में 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए क्रमशः EUR 329 (लगभग 33,000 रुपए) और EUR 389 (लगभग 39,000 रुपए) है, लिहाजा टैबलेट के भारतीय वेरिएंट की कीमत भी लगभग इतनी ही हो सकती है। Galaxy Tab A11+ में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर होगा।

कैमरों की बात करें तो इसके पिछले हिस्से में 8MP का कैमरा और आगे की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा है। दूसरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें डॉल्बी एटमॉस से लैस क्वाड स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक, WiFi 5, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और ऑप्शनल 5G सपोर्ट शामिल हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी टैब A11+ को ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था और हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में भी यही वेरिएंट उपलब्ध होंगे।
 
हाल ही में यूके और यूक्रेन में रिलीज़ हुए गैलेक्सी टैब A11+ में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 11-इंच का WUXGA (1920x1200) LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह मॉडल एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड वन UI 8 कस्टम स्किन पर चलता है। इस टैबलेट में 7040mAh की बड़ी बैटरी है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janata Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को भी तैयार

MP में जल्द लागू होगा UCC! CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले होगी शुरुआत

Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

अगला लेख